Latehar : 2 लाख का ईनामी JJMP का एरिया कमांडर संजय प्रजापति आज सरेंडर कर दिया। उसने पलामू रेंज के डीआईजी राज कुमार लकड़ा और लातेहार के एसपी अंजनी अंजन के सामने सरेंडर किया। उसने राज्य सरकार की नई दिशा सरेंडर नीति से प्रभावित होकर ऐसा किया। वर्ष 2013 में नक्सली संगठन से जुड़ने वाले संजय प्रजापति के खिलाफ लातेहार में कई मामले दर्ज है। वह उपेन्द्र खेरवार के कहने पर नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। आत्मसमर्पण के दौरान उसकी पत्नी व एक पांच साल का बेटा भी मौजूद था। आत्मसमर्पण के बाद डीआईजी राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, सीआरपीएफ 214 वीं बटालियन के कमांडेंट ऋषिराज सहाय ने बुके व शॉल देकर स्वागत किया। उसे ईनाम की राशि 2 लाख रुपये भी दिया गया। डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि सीआरपीएफ के पदाधिकारी व लातेहार एसपी के अथक प्रयास से संजय प्रजापति ने सरेंडर किया है। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जो कोई नक्सली अपराध के दलदल में धंस गए है वह सरकार की सरेंडर पॉलिसी नई दिशा के तहत मुख्यधारा में लौट सकते है।
इसे भी पढ़ें : जंगल का ईनामी “शेर” ससुराल आते ही कांप गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़
इसे भी पढ़ें :बोकारो में भयावह हादसा, पुलिस अलर्ट मोड में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :DOG लवर्स के मन में आई शंका, खतरनाक है शौक, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :देर रात खुला रहता है बार, हनक ऐसा कि किसी की सुनते नहीं….
इसे भी पढ़ें :World Snake Day: जानिए सांपों से जुड़े कई दावों का सच
इसे भी पढ़ें :ब्लैक हॉक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत












