spot_img

14 वर्षीय नाबालिग की 28 वर्षीय युवक से कराई शादी, दोनों के परिजन हिरासत में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : बाल विवाह के प्रति लगातार चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के बावजूद राज्‍य में बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड से सामने आया है। बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेती गांव में एक 14 साल की नाबालिग की शादी 28 वर्षीय युवक से करा दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। जिसके बाद मामले की सूचना बिशुनपुर प्रखंड प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शादी के मंडप से ही दूल्हा-दुल्हन एवं दोनों के परिजनों को हिरासत में ले लिया।

Read More : कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला

Read More : दीपिका को एनसीबी के 55 सवालों के देने होंगे जवाब

मिली जानकारी के अनुसार बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेती गांव में दलाल ने बहला फुसलाकर एक 14 वर्षीय नाबालिग की शादी बिहार मुजफ्फरपुर के 28 साल के अनुज कुमार श्रीवास्तव से करा दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण बनारी स्थित कुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पूछताछ में पता चला कि अनुज श्रीवास्तव हरियाणा नंबर की कार में शादी करने पहुंचा है। जिसके बाद लोगों को उसके मानव तस्‍कर होने का संदेह हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा भट्टाचार्य एवं थाना प्रभारी मोहन कुमार को दी गई। सूचना मिलने के बाद पूरे प्रखंड प्रशासन की टीम बनारी स्थित कुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया। बीडीओ चंदा भट्टाचार्य ने कहा कि नाबालिग की शादी करना गैर कानूनी है। मामले में दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...