spot_img

रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 26 सितंबर को पार्टी की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अवसर दिया गया है। उनकी नई टीम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बिहार के राधा मोहन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

समीर उरांव बने एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के आठ महीने के बाद जेपी नड्डा ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई टीम में समीर उरांव को पार्टी के एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम के जरिए राज्यों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। सीटी रवि और तरुण चुग पार्टी के नए महासचिव बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला

भाजयुमो के अध्यक्ष बने तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब के अमृतसर से तरुण चुग को प्रमोशन मिला है। तरुण पहले राष्ट्रीय सचिव थे,  उन्हें अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं।

इसे भी पढ़ें : रामेश्वर मुर्मू की हत्या की जांच सीबीआई से कराने पर सहमति

इसे भी पढ़ें : लालू से मिलीं शिबू सोरेन की बहू, कहा- राजनीतिक बात नहीं…

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...