गुमला में युवती के साथ दरिंदगी

Date:

spot_img

घर में अकेली पाकर युवती के साथ तीन युवकों ने किया दुष्‍कर्म, तीनों गिरफ्तार

गुमला : झारखंड के गुमला जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र का है। जहां 25 सितंबर की देर रात एक युवती के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Read More : कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला

मिली जानकारी के अनुसार युवती गुमला के सिसई रोड स्थित चंपा नगर में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही है। वह खाना खाने के बाद अपने घर में सोने की तैयारी कर रही थी, तभी देर रात घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने के इरादे से रोशन पाहन, सौरभ भगत और उज्जवल नामक युवक उसके घर में घुस गए। उसे अकेला देख तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह अपने मोबाइल से दोस्त को मैसेज किया।

Read More : दीपिका को एनसीबी के 55 सवालों के देने होंगे जवाब

जिसके बाद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ल‍िया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इधर पीड़िता ने तीनों युवकों को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं परिजनों ने भी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। मामले में एसडीपीओ माणिक चन्द्र लाल ने कहा कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Read More : आईपीएल : चेन्नई को हराकर दिल्ली अंक तालिका में नंबर वन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…

Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...

पति का हाल देख पत्नी रह-रहकर हो रही बेहोश, बेटे बेसुध…

Bokaro : रोजी-रोटी कमाने तमिलनाडु गये बोकारो के एक...

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...

अगले तीन रोज इन जिलों में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...