spot_img

10 साल पहले लापता बेटा इस हाल में मिला, देखते ही मां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HARYANA : हरियाणा के कैथल की एक मां रविंद्र कौर को अपना 10 साल पहले बिछड़ा बेटा सनी मिल गया। बेटे को पाकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ता था। जब वह पढ़ाई करके वापस आया तो वह मानसिक रूप से विकलांग हो चुका था। फिर एक दिन वह अचानक घर से चला गया और वापस नहीं आया।

बेटे के इंतजार में सनी के पिता भी गुजर चुके

कैथल की कमल कॉलोनी का रहनेवाला सनी 15 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। जब वह घर वापस आया तो वह मानसिक रूप से विकलांग हो चुका था। इसी के चलते एक दिन वह घर से निकला और वापस नहीं आया। उसके माता-पिता ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन सनी का कुछ पता नहीं चल पाया। बेटे के इंतजार में सनी के पिता की भी मौत हो गई। अब 10 साल बाद अपनी मां से सनी मिला तो मां के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। वह अपने बेटे को पाकर बहुत खुश है।

राजस्थान पहुंच गया था सनी

जानकारी के अनुसार, सनी जब घर छोड़कर चला गया था तो वह राजस्थान पहुंच गया। मानसिक रूप से विकलांग सनी जब भरतपुर में स्थित ‘अपना घर’ आश्रम वालों को मिला, तो वे लोग उसे अपने साथ आश्रम ले आए। यहां वे लोग रहते हैं जो असहाय होते हैं। सनी यहां पूरे 10 साल तक रहा। जब उसकी मानसिक हालत में सुधार होने लगा तो उसने आश्रम वालों को बताया कि वह कैथल का रहनेवाला है। आश्रम वालों ने भी सनी की मदद की और पुलिस की मदद से उसके घर में संपर्क किया। जैसे ही सनी की मां रविंद्र कौर को पता लगा कि उनका बेटा ‘अपना घर’ आश्रम में है। वह फौरन वहां पहुंची और बेटा सनी को अपने साथ घर ले आईं।

पढ़ने में होशियार था सनी

सनी की मां रविंद्र कौर ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में बहुत होशियार था। इसलिए पढ़ाई के लिए उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा था, लेकिन जब वह घर आया तो उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अचानक से घर से चला गया और वापस ही नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘हमने सनी को ढूंढने के लिए हर मंदिर और गुरुद्वारों में जाकर भी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। सनी के पिता भी देहांत से पहले इसी उम्मीद में थे कि उनका बेटा  शायद वापस आ जाए।’

सनी की बहन की शादी भी हो गई

रविंद्र कौर ने बताया, ‘इस बीच सनी की बहन की भी शादी हो गई। अब जब मेरा बेटा मुझे मिल गया है तो मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर पा रही हूं। सनी भी अपनी मां से मिलकर बहुत खुश हुआ। एक दूसरे को देखकर मां और बेटे दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

इसे भी पढ़ें : हे राम… शादी वाले घर में ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 22 धराये, जानिये क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, निकली हैं बंपर Vacancy, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : ‘पुष्पा नाम सुनकर flower समझे क्या, फ़ायर है मैं’, अल्लू के डायलॉग का राज हैं…

इसे भी पढ़ें : शादी में चोरी करता हुआ पकड़ा गया दूल्हा, दुल्हन ने देखा तो…देखें Video

इसे भी पढ़ें : लावारिश भैरवी के वास्‍ते छलक आये उसकी आंखों में आंसू, देखें क्‍यों..

इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : नाबालिग की अस्‍मत लूटी थी, अब जेल में कटेगी इनकी जिंदगी

इसे भी पढ़ें : सायरन सुनने के बाद जो कुछ देखा, उड़ गये होश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...