spot_img

नाबालिग की अस्‍मत लूटी थी, अब जेल में कटेगी इनकी जिंदगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित सहारा सिटी रेप केस में शनिवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कांड के तीन दोषियों को 376 डी एक्ट और पोक्सो एक्ट के 25-25 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 साल की अतिरिक्‍त सजा काटनी होगी। यह फैसला ADJ 5 संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने सुनाया।

यहां याद दिला दें कि बीते 18 जनवरी को अदालत ने इस मामले में इंद्रपाल सैनी, शिवकुमार महतो और श्रीकांत महतो को दोषी करार दिया था। वहीं इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ अलग से केस चल रहा है। करीब 3 साल बाद पीड़िता को न्याय मिला। इस मामले में श्रीकांत महतो जमानत पर चल रहे थे। मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्‍हें जेल भेज दिया था। घाघीडीह जेल में बंद इंद्रपाल सिंह सैनी और शिव कुमार महतो की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। इस मामले में 22 रसूखदारों पर भी केस चल रहा है। धारा 319 के तहत सोनू नैयर, लड्डन उर्फ पाहुल, मैन्यर, दिनेश अग्रवाल, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित मिस्त्री उर्फ बुलेट मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, शाहिद, अभिषेक मिश्रा, गुड्डू गुप्ता, इंस्पेक्टर सह उलीडीह के पूर्व थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, DSP अजय केरकेट्टा, लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीत सिंह, शंभू द्विवेदी, करीम केबुल वाला, तस्मीम अहमद, राजेश सिंह और तनुश्री नायक को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में DSP अजय केरकेट्टा और तत्कालीन थानेदार इमदाद अंसारी की गिरफ्तारी पर हाइकोर्ट से स्टे दिया गया है। हाईकोर्ट में आगामी 15 फरवरी को फिर इस मामले की सुनवाई होगी।

क्या है पूरा मामला

मानगो सहारा सिटी की एक नाबालिग ने मानगो थाना में 18 जनवरी 2019 को इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया था कि बच्ची के साथ इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया। वीडियो दिखाकर डरा-धमका कर बच्ची के साथ देह व्यापार कराया गया। मामले में पोक्सो एक्ट लगाया गया था।
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में श्रीकांत महतो को कोर्ट से जमानत मिल गयी। इस मामले में पीड़िता ने बाद में पुलिस को बताया था कि MGM थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी और DSP अजय केरकेट्टा ने भी दुष्कर्म किया था। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर कई लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालू घाट, 2 की मौत

इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…

इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें

इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…

इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार

इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी

इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार, पति का हुआ ये हाल…

इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्‍या है मायने

इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...