Jharia (Sujit) : घर के बाहर खड़ी कार का सायरन रात में अचानक बजने लगा। नींद खुली और बाहर जाने लगा, दरवाजा खोलना चाहा तो देखा कि वह बाहर से बंद है। रेलिंग पर चढ़कर झांका तो कार धधक रही थी। किसी तरह दीवार फांदकर बाहर पहुंचा और मोहल्ले के लोगों की मदद से आग को बुझाया, मगर तबतक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। यह कहना है कार के मालिक मो. शमीम का। उन्होंने मोहल्ले में ही रहने वाले मो. मिनाज पर गाड़ी में आग लगाने का इल्जाम लगाया है। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस को दिये शिकायत में मो. शमीम ने बताया कि कार का शीशा तोड़कर साइकिल का टायर जलाकर उसमें रखा गया। कार के टायर भी काट दिये। उन्होंने खुद के जान को खतरा भी बताया है। घटना झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर, काटा मोहल्ला के आजाद स्कूल के पास की है। सुनें क्या बोले भुक्तभोगी मो शमीम शाह…
इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालू घाट, 2 की मौत
इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…
इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें
इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…
इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार
इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति का हुआ ये हाल…
इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्या है मायने
इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…










