spot_img
spot_img

झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Neeraj Thakur) : लगातार एक से बढ़कर एक झटके पर झटका मिलने और कुंद होती धार से तिलमिलाये उग्रवादी संगठन PLFI की आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई। बैठक में इस बात पर गौर किया गया कि जिसे संगठन जानता-पहचानता तक नहीं है। वैसे लोग भी संगठन के नाम पर उगाही और गुंडागर्दी करने में मशगूल हैं। वहीं दम तोड़ते संगठन को मजबूत बनाने के इरादे से आज इसका विस्‍तार किया गया। तीन तरह की कमेटी बनाई गई है। पहला स्‍टेट कोर कमेटी, दूसरा रिजनल कोर कमेटी और तीसरा जोन स्‍तर कमेटी। यह जानकारी PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप ने एक प्रेस बयान जारी कर दी है।
सुप्रीमो दिनेश गोप के अनुसार झारखंड को छह जोन में बांटा गया है। हर जोन की कमान रिजनल स्‍तर के कामरेडों को सौंपी गई है। कोयल शंख जोन की जिम्‍मेवारी करमा उरांव, कोल्‍हान संतोष कंडुलना, संथाल परगना विजय हांसदा, झारखंड मध्‍य जोन दरवा यादव, उत्‍तरी छोटानागपुर विधान पासवान और दक्षिणी छोटानागपुर लाका पाहन को सौंपी गई है। वहीं सभी रिजनल सचिव को अपने-अपने जोन को मजबूत करने को कहा गया है। नीचे स्‍तर के कमेटी के विस्‍तार का भी हुक्म दिया गया है। वहीं 6 हिस्‍सों में स्‍टेट कोर कमेटी को भी बांटा गया है। झारखंड की जिम्‍मेवारी राजेश गोप को दिया गया है। उड़ीसा राजा, छत्तीसगढ़ उज्‍जवल, बिहार अवधेश, बंगाल अरविंद गोप, यूपी महेंद्र राजन, उत्‍तराखंड की जिम्‍मेदारी लादन रावत को दी गई है। जोन स्‍तर के कामरेडों की सूची भी जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम रोशन, पूर्वी सिंहभूम नोवेल, खूंटी रोड़े, खरसावां संजय, सिमडेगा अमन पहान, गुमला राजेश टाईगर, लोहरदगा संतोष, लातेहार प्रकाश यादव, पलामू हरिहर, गढ़वा विकास यादव, चतरा चैतन पासवान, कोडरमा रंजीत यादव, रामगढ़ प्रदीप महतो, धनबाद सुखदेव महतो, हजारीबाग ईश्‍वर महतो, बोकारो संजय महतो, देवघर धर्मेंद्र राजा, दुमका विनय सोरेंग, गिरिडीह गुड्डू यादव, पाकुड़ अजय हांसदा, साहिबगंज पप्‍पू यादव, रांची केंद्रीय नेतृत्‍व, सरायकेला विजय सिंह एवं गोड्डा राजेंद्र यादव।

Read More : ठरकी जवान ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस को ऐसे करता रहा गुमराह

Read More : एक छोटी सी भूल, तबाह-बर्बाद हो गई सपना, देखें वीडियो…

Read More : गैंगस्‍टर अमन श्रीवास्‍तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…

Read More : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

Read More : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...