GARHWA (Nityanand Dubey) : जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक घर में छापेमारी कर वहां से 22 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा। जुआरियों के पास से 1 लाख 16 हजार 570 रुपये नगद, 22 मोबाईल, 8 बाइक और ताश की कई गड्डियां जब्त की गई। यह कार्रवाई शनिवार की रात गढ़वा के नगर उंटारी पुलिस ने अधौरा गांव में हुई। एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें 22 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार अधिकांश लोग श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के रहनेवाले हैं। पकड़े गये सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया गया है।
गिरफ्तार लोगों में चेचरिया निवासी रामाश्रय प्रसाद, मनीष कुमार, सुबोध कुमार, विनय शंकर प्रसाद, चंदन कुमार, नगर ऊंटारी के नंदलाल कुमार, आनंद कुमार, अविनाश चंद्र, हेन्हों के श्रीराम प्रसाद, मनोज कुमार, नीरज कुमार, नरखोरिया के चंदन कुमार, बिलासपुर के शैलेश कुमार, भवनाथपुर के सरेया निवासी सभापति कुमार, सोमनाथ कुमार, अखिलेश साह, संतोष दूबे, भवनाथपुर के दिग्विजय साह, चपरी के कृष्णा प्रसाद, रणविजय साह, धुरकी के सगमा निवासी नारद कुमार यादव, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के सोनभद्र के विंढमगंज थाने के मुरीसेमर निवासी अमजद हुसैन शामिल है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ प्रमोद केसरी, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, पुअनि सुनील कुमार दास, कुणाल किशोर, सअनि आशुतोष कुमार सिन्हा समेत कई जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : लावारिश भैरवी के वास्ते छलक आये उसकी आंखों में आंसू, देखें क्यों..
इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : नाबालिग की अस्मत लूटी थी, अब जेल में कटेगी इनकी जिंदगी
इसे भी पढ़ें : सायरन सुनने के बाद जो कुछ देखा, उड़ गये होश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…






