Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 साइबर अपराधियों को दबोचा है।उनके पास से 11 मोबाइल, 20 सिम कार्ड और 2 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को डीएसपी सुमित प्रसाद ने दी।उन्होंने बताया कि पथरौल थाना क्षेत्र के पितौंजिया, मधुपुर थाना क्षेत्र के पसीया, कुंडा थाना क्षेत्र के बसमत्ता और जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव से 10 साइबर अपराधियों को साइबर थाना पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों में तरुण दास, विकास दास, संजीत दास, अमित कुमार, धनंजय दास, संदीप दास, निरंजन दास, रंजीत दास, अंकित दास और उमेश दास शामिल हैं।
इस प्रकार ठगते हैं साइबर अपराधी
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार धनंजय और संदीप सगे भाई हैं। धनंजय और विकास का आपराधिक इतिहास है। दोनों पूर्व में साइबर अपराध के मामले में आरोपी रहे हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि साइबर अपराधी फोन पर कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। सभी साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। उनके द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी। फिलहाल साइबर थाना पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से मिले इनपुट के आधार पर छापामारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची से खुलने वाली ये 4 ट्रेनें 7 दिनों तक नहीं चलेंगी, जानिये कारण
इसे भी पढ़ें : हड़िया-दारू बेचनेवाली बहनों के जीवन देखिये क्या आया बदलाव
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने किया करोड़ों की सब्जी मार्केट का उद्घाटन, बोलें- अगर नुकसान पहुंचाया तो…
इसे भी पढ़ें : अब IRCTC से बस टिकट की भी कर सकते हैं बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया
इसे भी पढ़ें : CM Hemant Soren ने सरदार पटेल पार्क का किया लोकार्पण, दे गये यह संदेश (Video)
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में
इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…












