Kohramlive desk: यात्रीगण कृप्या ध्यान दे इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा शुरू की है। अभी तक IRCTC की वेबसाइट से यात्री रेल टिकट के अलावा बस टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कराई जा सकेगी। अब आईआरसीटीसी ने एक और बेहतरीन सुविधा दे दी है। इस एप की मदद से आप ट्रेन टिकट के साथ-साथ बस टिकट की भी बुकिंग कर सकते हैं। पहले यह सुविधा ट्रायल बेस पर थी, लेकिन हाल ही में इसे पूरे देश में लागू कर दिया है। अगर आप भी ट्रेन के अलावा बस की भी टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की मदद से यह काम आप रेल कनेक्ट एप के जरिये आसानी से कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपसे कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है?

आईआरसीटीसी की बस सुविधा के साथ देशभर के करीब 50 हजार बस ऑपरेटर्स जुड़े हैं। ये 20 से अधिक राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाएंगे। इस सुविधा के साथ राज्य सरकार की बसें और निजी बसें भी जुड़ी हुई हैं।

आईआरसीटीसी से बस की टिकट बुक करने का तरीका भी वही है, जैसा ट्रेन की टिकट बुक करने का है। बस आपको आईआरसीटीसी एप पर लॉगिन करना होगा और उसके बाद आने और जाने की जगह और तारीख डालनी होगी। फिर Search पर क्लिक कर दीजिए और जो भी बस आपको सुविधाजनक लग रही है, उसमें टिकट बुक कर लें।

ट्रेनों की तरह ही बसों में भी दो तरह की सीटें मिलती हैं। पहला सीटर और दूसरा स्लीपर। सीटर सीटें जो होती हैं, आप सिर्फ उनपर बैठकर ही सफर कर सकते हैं। हालांकि सीटें आरामदायक होती हैं। वहीं, स्लीपर सीट पर आप आराम से लेटकर जा सकते हैं। लंबी दूरी के सफर के लिए स्लीपर सीटें ही अच्छी मानी जाती हैं। सबसे खास बात कि दोनों के किराये में थोड़ा-बहुत का ही अंतर होता है।
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा शुरू की है। अभी तक IRCTC की वेबसाइट से यात्री रेल टिकट के अलावा बस टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कराई जा सकेगी।












