spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत सोरेन ने किया करोड़ों की सब्जी मार्केट का उद्घाटन, बोलें- अगर नुकसान पहुंचाया तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची को 10 करोड़ 86 लाख के सब्जी मार्केट (Vegetable market) का तोहफा दिया। 3 फ्लोर का यह मार्केट राजधानी रांची के नागा बाबा खटाल के पास बना है। यहां 193 सब्जी विक्रेताओं और 46 फल विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था है। मार्केट में आने वाले ग्राहकों से लेकर विक्रेताओं का भी ख्‍याल रखा गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग और फुड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वेजिटेबल मार्केट सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नागा बाबा सब्जी बाजार की पूर्व की स्थिति से हम सभी अवगत हैं। सरकार का प्रयास रहता है कि हर चीज व्यवस्थित रूप में राज्य की जनता को प्राप्त हो। अब यहां स्वच्छ वातावरण में सब्जियों की खरीद बिक्री होगी। हमें इसे अपना बाजार समझ कर रख-रखाव में सहयोग करना है। सीएम ने कहा यहां दुकान लगाने वालों के लिए यह मार्केट उनके परिवार के जीवन यापन का साधन बनने जा रहा है। इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना बड़ी जिम्मेवारी है। यह जिम्मेदारी हम सब को उठानी पड़ेगी। यहां मैं भी सब्जी खरीदने आता हूं। अगर इसे नुकसान पहुंचाया या तोड़फोड़ की तो आपका घर परिवार भी नहीं चलेगा। इसलिए अपना समझकर इसे साफ-सुथरा और सुरक्षित रखें।

22 साल  पुराना सपना हुआ पूरा : सीपी सिंह

कार्यक्रम में रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि मेरा 22 साल पुराना सपना पूरा हो गया। 22 साल से रोज यहां सब्जी खरीदने आता हूं। यहां जाड़ा, गर्मी बरसात में, कीचड़ में लोगों को सब्जी बेचता देख मन व्यथित हो जाता था।  सब्जी मार्केट के मूर्त रूप ले लेने से मेरा सपना पूरा हुआ।

जल्द पूरी की जाएगी आवंटन की प्रक्रिया

रांची के उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि दुकानदारों के बीच इसके आवंटन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। किराया के तौर पर दुकानदारों से अलग से कोई राशि नहीं ली जाएगी। वेंडर मार्केट की तरह मिनिमल अमाउंट के रूप में 400-500 रुपये निर्धारित किए जा सकते हैं। इसकी घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

Read More : टीचर के 9354 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्‍लाई

Read More : …और बाजीगर बन गया पाकिस्तान, इस बल्लेबाज ने कराई वापसी

Read More : इंटरमीडिएट के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्‍लाई

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...