कोहराम लाइव डेस्क : America में कोरोना के 1.28 लाख केस फिर से, फ्रांस में लॉकडाउन बेअसर। कोरोना का तांडव अब भी नहीं थम रहा। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 4.96 करोड़। तो वहीं मरीजों की संख्या 3.52 करोड़ से पार हुई। 3 करोड़ 52 लाख 34 हजार 120 मरीज रिकवर हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 1.55 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
America में कोरोना का तांडव
बात करें America की तो, इसमें संक्रमितों की संख्या 99.17 लाख तक पहुंची और 2.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। चुनाव में भी यह प्रमुख मुद्दा था। यहां कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई। शुक्रवार को यहां 1.28 लाख से ज्यादा केस सामने आए।
इसे भी पढ़ें :…और जब whale ने बचाई कई लोगों की जान, हैरान रह…
France में अब भी लॉकडाउन बेअसर
फ्रांस में कोरोना को लेकर 60 हजार से ज्यादा मामले आए। फ्रांस में लगातार 8वें दिन 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। शुक्रवार को तो गुरुवार की तुलना में 10 हजार ज्यादा मामले सामने आए। कुल 60 हजार 486 संक्रमितों की पहचान हुई। इससे भी ज्यादा फिक्र की बात यह है कि देश के अस्पतालों की हालात अप्रैल की तरह ही हैं। मेक शिफ्ट हॉस्पिटल तैयार किए जाने पर विचार शुरू हो गया है। लॉकडाउन से कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा। इसके विरोध में कई जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :Kabul University पर आतंकी हमला, 20 की मौत, दर्जनों घायल
इटली फिर परेशान
इटली में शुक्रवार को 38 हजार मामले सामने आए। इस बीच सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। लोगों से कहा गया है कि अगर वे इसका पालन नहीं करेंगे तो जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है। खास बात यह है कि इटली में हर दिन मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन ये आंकड़ा 2 से 3 हजार तक बढ़ रहा है। मार्च-अप्रैल में संक्रमण का केंद्र रहे लोम्बार्डी में 9934 मामले सामने आए।
इसे भी पढ़ें :बहुमत से 6 वोट दूर बिडेन, Trump ऐसे पलट सकते हैं…
यूरोप में हालात खतरनाक
WHO के मुताबिक फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, बेल्जियम और इटली में कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है। जर्मनी और बेल्जियम में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सरकारों की दिक्कत ये हैं कि वे जब भी सख्ती करती हैं, तभी विरोध शुरू हो जाता है। संगठन के यूरोप प्रभारी हेन्स क्लूज ने कहा- हम यहां कोरोना विस्फोट देख रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा मामले 2 दिन में सामने आए हैं। हमें बहुत ईमानदारी से इन हालात का मुकाबला करना होगा।
इसे भी पढ़ें :Donald Trump अगर हारे भी तो बनाएंगे एक कीर्तिमान












