कोहराम लाइव डेस्क: दिल यानी हार्ट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। दिल अगर बीमरियों से दूर है यानी सेहमतंद है, तो शरीर के अन्य अंग भी ठीक से कार्य करने में सक्षम होंगे। इसका प्रमुख काम शरीर के सभी हिस्सों में रक्त (Blood) पहुंचाना है। यह शरीर के सभी हिस्सों से रक्त को ग्रहण भी करता है। दिल रक्त को पंप (Pump) करने का कार्य करता है। इस प्रक्रिया के दौरान सिकुड़ता और फैलता है। हालांकि, हाइपरटेंशन यानी High Blood Pressure और उच्च कोलेस्ट्रॉल समेत कई अन्य वजहों के चलते दिल के कामकाज में बाधा आती होती है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो संतुलित और नियमित भोजन करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही दिल भी सेहतमंद रहता है। आजकल कई प्रकार के तेल उपलब्ध हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होते हैं। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इनमें एक राई का तेल (कैनोला तेल) है, जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अत: भोजन में राई के तेल का प्रयोग दिल के के लिए लाभदायक होगा। आइए, जानते हैं कैनोला तेल के फायदे।
इसे भी पढ़ें :सेहतमंद रहना है तो खाने में Healthy Food का रखें ध्यान
कम करता है खराब कोलेस्ट्रॉल
2014 में कनाडा में हुए शोध के मुताबिक, राई तेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। शोध में टाइप 2 डायबिटीज के 141 मरीजों को शामिल किया गया था। इस शोध में यह पाया गया है कि कैनोला तेल युक्त रोटी खाने से “खराब” कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 20mg कम हो जाती है। साथ ही हृदय संबंधी रोग अथवा स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को खतरा 7% कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें :Skin Care Tips : Face का नेचुरल कवच है Aloe vera
डायबिटीज कंट्रोल के लिए फायदेमंद
इस शोध में यह खुलासा हुआ है कि राई तेल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही उच्च रक्तचाप में भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें :बालों की समस्या का करें निदान, अमरूद की पत्तियां हैं रामबाण
आंखों के लिए लाभप्रद
राई तेल में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-ई के गुण पाए जाते हैं, जो आंखों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डाइट में राई तेल को शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :New Born Baby कम सोए तो घबराने की जरूरत नहीं
पाए जाते हैं सेचुरेटेड फैट
राई के तेल में ओमेगा-3, 6 और 9 फैटी एसिड समेत सैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं,जो दिल के लिए दवा समान होते हैं। ध्यान दें, सेह संबंधी हर सलाह पर अमल से पहले चिकित्सक की सलाह ले लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपाय भी कम कर सकते हैं Headache






