spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 लाख

Date:

spot_img
spot_img
  • झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सात हार्डकोर उग्रवादियों को पकड़ने के लिए जारी किए उनके फोटो
  • सातों उग्रवादियों पर अलग-अलग इनाम की घोषणा

रांची : झारखंड के सात हार्डकोर उग्रवादियों को जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को 2 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। ये सभी उग्रवादी PLFI संगठन से जुड़े हैं। संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये, जिदन गुड़िया पर 15 लाख, तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप पर 10 लाख, अवधेश कुमार जायसवाल उर्फ अबोध कुमार पर दो लाख, अजय पूर्ति पर दो लाख, सनिचर सुरीन पर दो लाख, मंगरा लुगुन पर दो लाख रुपये इनाम की घोषणा की गयी है।

इसे भी पढ़ें : पंचायत सेवक पांच हजार घूस लेते धराया, ACB ने की कार्रवाई

पांच साल पहले भी राज्य सरकार ने फोटो जारी किया था

राज्य सरकार ने पांच साल पहले भी दिनेश गोप को पकड़ने के लिए इनाम की राशि और फोटो जारी किया था। चार दिसंबर 2020 शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने भी दिनेश गोप को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा के साथ फोटो जारी किया है। मालूम हो कि पुलिस काफी समय से दिनेश गोप की तलाश कर रही है। इस दौरान उसने कई बार अपने रूप और अंदाज बदले भी हैं। वह कई मामलों में वारंटी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड का “गुलाम-ए-मुस्तफा”

पुलिस मुख्यालय से जारी हुई विज्ञप्ति

पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इन उग्रवादियों की सूचना होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक को 9431706118, एसएसपी रांची को 9431706136 और खूंटी के एसपी को 9431116444, चाईबासा के एसपी को 9431706451 पर खबर दे सकते हैं। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

गिरफ्तार सुल्तान ने दी कई महत्वपूर्ण जानकारी

इधर, PILF के गिरफ्तार सबजोनल कमांडर सुल्तान उर्फ तूफान ने पूछताछ में संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप की क्रियाविधि और उसके बारे में कई अहम जानकारी पुलिस को दे दी है। सुल्तान ने कई छुपे राज भी उगले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द कुछ अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ एक ऐसा तगड़ा तुरुप का पत्ता लग गया है, जो सुप्रीमो दिनेश गोप का एक और “चेहरा” लेकर सामने आयेगा। कभी नहीं पकड़े गये दिनेश गोप के बारे में उसने कई राज खोले हैं।

इसे भी पढ़ें : दो महीने की ही मशक्कत में गिरफ्त में आ गया खूंखार सुल्तान… खुलासा करते रांची SSP सुरेन्द्र झा

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...