spot_img

सेहतमंद रहना है तो खाने में Healthy Food का रखें ध्‍यान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों को पहचानें, छह घंटे में आते हैं सामने

कोहराम लाइव डेस्क : सेहत के लिए शुद्ध भोजन आवश्‍यक है। Healthy Food से प्राप्‍त पोषक तत्‍वों से ही शरीर के भीतर की सभी जैव क्रियाओं को सुचारू रूप से चलने के लिए एनर्जी मिलती है। अत: हमें अपने भोजन में हेल्‍दी फूड का ध्‍यान रखना चाहिए।

खान-पान में गंदगी होने पर Food poisoning की संभावना 

याद रहे, Unhealthy Food के सेवन से बहुत तरह की बीमारियां होती हैं। उनमें से एक है फूड प्वाइजनिंग। Food poisoning के लक्षण खाने के छह घंटे के भीतर सामने आने लगते हैं। खाना या पीना में से कोई भी गंदा या संक्रमित हो तो फूड प्वाइजनिंग होने की संभावना होती है। कुछ मामलों में ये पांच से दस मिनट के भीतर भी दिखने लगते हैं। घर से खाना बनाते वक्त अगर उसको धोने में गंदे पानी का इस्तेमाल किया गया हो या फिर खाना बनाने में गंदे पानी का इस्तेमाल हुआ हो तो फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। आइए, जानते हैं Food poisoning के बारे में।

इसे भी पढ़ें : Diabetes के लिए Medicine है Peanut, बढ़ते वजन को करे काबू

क्‍या सामने आते हैं प्रमुख लक्षण

उल्टी के साथ पेट में दर्द, बार-बार दस्त आना, बार-बार यूरिन आना और जलन होना, त्वचा रूखी हो जाना, मल में खून आना, बेहोशी या चक्कर आना भोजन के प्रदूषित होने के प्रमुख लक्षण हैं। कुछ गंभीर मामलों में पतली दस्त के साथ खून आता है। खाना पचता नहीं है, कुछ भी खाने से वह तुरंत उल्टी के रूप में बाहर निकल जाता है। शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। ऐसे में बिना देर किए अस्पताल पहुंचना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज न होने से व्यक्ति के शॉक में जाने के बाद मौत भी हो सकती है।

बासी खाना गरम करके न खाएं

Food poisoning से पीलिया का भी खतरा रहता है। इसे मेडिकल की भाषा में फिको ओरल ट्रांसमिशन कहते हैं। Food poisoning होने के बाद पेट के भीतर एंजाइम्स नहीं बनते हैं। इस वजह से पाचन क्रिया रुक जाती है। आंतों की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। स्टोर कर रखे खाने, अधपका अंडा, मीट, कच्चा दूध, पैक्ड आइसक्रीम और बासी खाने को गरम कर खाने से बीमारी की आशंका बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें : Skin Care Tips : Face का नेचुरल कवच है Aloe vera

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...