spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बालों की समस्या का करें निदान, अमरूद की पत्तियां हैं रामबाण  

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : आज की भागदौड़ भरे जीवन में बालों की समस्या आम हो गई है, वह वो चाहे औरत हों या मर्द। कुछ लोग झड़ते बालों से कुछ सफेद और कुछ लोग तो केमिकल प्रोडक्टस इस्तेमाल करने की वजह से परेशान हैं। इसके साथ ही ना जानें कितने लोग बालों की कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगर आप बालों की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें अमरूद की पत्तियों से करें अपने बालों का इलाज। जी हां, बालों की हर समस्या का अमरूद की पत्तियां है रामबाण इलाज। आइए जानते हैं कि आखिर किस प्रकार अमरूद की पत्तियां बालों के लिए सहायक हैं :

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर

अमरूद की पत्तियां को आंवले के तेल के साथ मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना होगा कम। एक चम्मच अमरूद की पत्ती के पाउडर में दो चम्मच आंवले के तेल को मिलाकर सिर पर तेल से हल्के हाथों से मसाज करें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को शैंपू से धोकर साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें : मोटापा कम करना है तो आलू चिप्‍स खाने से करें परहेज  

सफेद बाल होंगे काले

सफेद बाल से छुटकारा पाने के लिए अमरूद की पत्ती को करी पत्ते के साथ मिला कर लगाएं। चार से पांच अमरूद की पत्ती को थोड़े से करी पत्ते को मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी से सिर को धो लें। करीब दस मिनट बाद बालों को अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ ही दिनों में बाल काले होने शुरू हो जाएंगे।

डैन्ड्रफ से मिलेगा छुटकारा

डैन्ड्रफ की परेशानी खत्म करने लिए अमरूद की पत्तियों में नींबू का रस मिलाकर लगाएं।  इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा कर छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या होगी दूर।

बालों को रखें सेहतमंद

बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचाना है तो अमरूद की पत्तियों को लेकर एक लीटर पानी में उबालने के लिए रख दें। बीस मिनट तक उबालने के बाद इस पानी को छान लें। बाल जब पूरी तरह से सूखे हो तो इस अमरूद के पानी को बालों की जड़ों पर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। करीब दो घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। अमरूद की पत्ती का ये उपाय बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों में चमक बढ़ाएगा।

इसे भी पढ़ें : Diabetes के लिए Medicine है Peanut, बढ़ते वजन को करे काबू

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...