spot_img
spot_img
spot_img

“थोड़ी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं युवा”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (ARTI GUPTA) : रांची यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय वर्कशॉप शुरू हुआ था। शनिवार को यह संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि कुलपति रांची विश्‍वविद्यालय डॉ.अजीत कुमार सिन्हा व अन्‍य ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। मोबाइल डाक्यूमेंट्री मेकिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक न्यूज पैकेजिंग विषय पर हुए इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता एवं एक्सपर्ट केईएस श्राफ कालेज, मुंबई के आशीष रिछार्या ने विस्तार से अपने विचार रखे।

विद्यार्थियों में नई उत्सुकता जगाते हैं वर्कशॉप

वर्कशॉप शुभारंभ के अवसर पर कुलपति ने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप होने चाहिए। इससे विद्यार्थियों को पत्रकारिता एवं फिल्म मेकिंग की नयी विधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप हमारे बच्चों में नयी उत्सुकता जगाते हैं। उनके मस्तिष्क को विस्तृत करते हैं। भविष्य में विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल ट्राइबल फेस्टिवल आयोजित होंगे।

कराया जाएगा सार्क देशों का फिल्म फेस्टिवल

स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ. बीपी सिन्हा ने कहा कि विभाग में अब सदैव इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहेंगे। इससे छात्र नयी नयी चीजों को देखते और सीखते हैं। विभाग में सार्क देशों का फिल्म फेस्टिवल भी कराया जाएगा।

‘अभिव्‍यक्ति’ का विमोचन

वर्कशॉप के उद्घाटन के बाद कुलपति डॉ. अजीत सिन्‍हा, रजिस्‍ट्रार डॉ. मुकुन्‍द चंद मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ. जीएस झा, डिप्‍टी डायरेक्‍टर वोकेशनल डॉ. स्‍मृति सिंह, मास कॉम के निदेशक डॉ. बीपी सिन्‍हा, उपनिदेशक डॉ. विष्‍णु चरण महतो तथा मुख्‍य वक्‍ता आशीष रिछार्या ने विभागीय समाचार पत्र ‘अभिव्‍यक्ति’ का विमोचन किया।

डिमांड के अनुसार स्किल्ड बनें युवा

वर्कशॉप के पहले दिन मुख्य वक्ता तथा एक्सपर्ट आशीष रिछार्या ने कहा कि न्यूज इंडस्ट्री में आज जो डिमांड है, उसी के अनुसार युवाओं को स्किल्ड होना चाहिए। आज न्यू मीडिया का कंटेट बदल रहा है, उसी की मांग के अनुसार प्लेटफार्म और कंटेंट को समझते हुये उसका प्रसार होना चाहिए। इस वर्कशॉप में स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के छात्रों के साथ ही अन्य कालेजों के सौ से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं दूसरे दिन आशीष रिछार्या ने कहा कि यहां के युवाओं में सीखने की बहुत ज्‍यादा ललक और ऊर्जा है। थोड़ी मेहनत से आज के युवा अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। पत्रकारिता, फिल्‍म निर्माण से लेकर डिजिटल मीडिया तक में बुलंदियों को छू सकते हैं।

इनकी रही मौजूदगी

वर्कशॉप के उद्घाटन के इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ. जीएस झा, आर.यू. वोकेशनल की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. स्मृति सिंह, मास कौम के उपनिदेशक डा.वीसी महतो, न्यूज विंग के बिपिन सिंह, न्यूज विंग के संपादक शंभू नाथ चौधरी, विभागीय शिक्षक संतोष उरांव, मनोज शर्मा, आरती शर्मा, अमित कुमार, विभागीय कर्मी पी. एस. तिवारी , सुशील रंजन व सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे। संचालन वैभवी कुमारी ने किया।

कार्यशाला में आये छात्रों को निदेशक डॉ. बी.पी. सिन्‍हा, उपनिदेशक डॉ. विष्‍णु चरण महतो ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस कार्यशाला को सफल बनाने और सुचारू रूप से संपन्‍न कराने में विभागीय शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, छात्र यामीन उर्फी, शीतल तिर्की व अन्‍य का विशेष योगदान रहा। समापन के अवसर पर स्‍कूल आफ मास कम्‍युनिकेशन के पीएस तिवारी, सुशील रंजन सहित विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे। धन्‍यवाद ज्ञापन विभागीय शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने किया।

          

इसे भी पढ़ें :सानिया ने टेनिस से किया संन्यास का ऐलान…देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें

इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule

इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत

इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट

इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat

इसे भी पढ़ें :अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें

इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे MS Dhoni पर बनी फिल्म के मशहूर डायरेक्टर Sunil Babu

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...