Ranchi : UPSC द्वारा तीन IPS अफसरों के नाम पर मुहर लगा देने के बाद लगभग यह तय हो गया है कि इन तीनों में से कोई एक IPS झारखंड के अगले DGP होंगे। IPS अजय भटनागर, अनिल पाल्टा और अजय कुमार सिंह के नामों पर मुहर लगाई गई है। 9 IPS अफसरों के नाम UPSC को भेजा गया था। सबसे टॉप पर 1988 बैच के IPS एसएन प्रधान का नाम था। पुलिस महकमा में चर्चा है कि उन्होंने झारखंड आने से मना कर दिया। वो अभी NDRF के DG हैं। फायर सर्विसेज सिविल डिफेंस और गृह रक्षा वाहिनी के DG की कमान भी उनके हाथों में है। झारखंड के DGP पद पर सबसे ऊपर पायदान पर 1989 बैच के अजय भटनागर का नाम है। अभी वे CBI में हैं। इनके DGP बनने की चर्चा पुलिस महकमे में जोरों पर है। वहीं अजय कुमार सिंह और अनिल पाल्टा की अपनी एक अलग छवि है। अब झारखंड सरकार को अगले DGP का चयन करना है। यहां याद दिला दें कि वर्तमान DGP नीरज सिन्हा आगामी 11 फरवरी 2023 को सेवानिवृत हो जायेंगे।
इसे भी पढ़ें : अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें
इसे भी पढ़ें : JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें
इसे भी पढ़ें : #Rishabhpant से मिलने पहुंची उर्वशी… देखें
इसे भी पढ़ें : अब तालीम के लिए नहीं जाना होगा विदेश… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिल्ली मेयर चुनाव : सदन में फें*की गई कुर्सियां, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : UP News : सुंदर दुल्हन दिखा मजदूर के साथ “खेला”… देखें












