Kohramlive : 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। इस फ्लाइट के बिजनेस क्लास में शंकर मिश्रा सफर कर रहे थे। नशे में धुत्त शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की शर्मनाक घटना के मामले के तूल पकड़ने पर DGCA ने सख्ती दिखाते हुए मामले में एयर इंडिया को नोटिस भी जारी किया।
शंकर मिश्रा लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है। उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरु मिली। उससे संपर्क करने की बहुत कोशिश की गयी। लेकिन नहीं हो पाया। उसके परिवार के लोग भी जांच में पुलिस को सपोर्ट नहीं कर रहे है। एयर इंडिया ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।
मुंबई का रहने वाला शंकर मिश्रा Wells Fargo कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट था। यह कंपनी अमेरिका की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़ी हुई है। इस जांच में कंपनी पूरी तरह पुलिस को सपोर्ट कर रही है। कंपनी ने बकायदा बयान जारी कर कहा है कि वेल्स फार्गो अपने कर्मचारियों से पेशेवर और निजी तौर पर उच्च व्यवहार की उम्मीद करता है। हमें यह आरोप बहुत ही परेशान करने वाले लगे। इस शख्स को वेल्स फार्गो से टर्मिनेट कर दिया गया है। हम इस मामले में जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : #Rishabhpant से मिलने पहुंची उर्वशी… देखें
इसे भी पढ़ें : अब तालीम के लिए नहीं जाना होगा विदेश… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिल्ली मेयर चुनाव : सदन में फें*की गई कुर्सियां, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : UP News : सुंदर दुल्हन दिखा मजदूर के साथ “खेला”… देखें












