spot_img
spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  1. बोकारो के जैप-4 ग्राउंड में नवनियुक्त 1892 जवानों ने शपथ ली

बोकारो के जैप-4 ग्राउंड में नवनियुक्त 1892 जवानों ने शपथ ली। पारन परेड में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस महकमे के लिए अलग स्वास्थ सेवा बनाने पर सरकार विचार कर रही है। पुलिस में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। वहीं जवानों से कहा कि विभिन्न चुनौतियों से निपटने में ट्रेनिंग, बुद्धि और विवेक ही काम आएगा। ट्रेनिंग अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है, जिससे आप अपने आप को और बेहतर और कुशल बनाते हैं। समारोह में बेस्ट कैडेट (ओवरऑल) अर्चना कुमारी, बेस्ट कैडेट (इंडोर) भीमराज विश्वकर्मा, बेस्ट कैडेट (आउटडोर) विक्रम कुमार तिवारी और बेस्ट कैडेट (शूटिंग) मंजू कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ट्रेनिंग -इन-चार्ज और पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार महतो भी नवाजे गए।

2.चौपारण सीओ, पुलिस पदाधिकारी और फोर्स के साथ झगड़ा-झंझट करने के इल्जाम में तीन अरेस्ट 

चौपारण सीओ, पुलिस पदाधिकारी और फोर्स के साथ झगड़ा-झंझट करने के इल्जाम में तीन लोगों को धर लिया गया। गिरफ्तार किये गये लोगों में अशोक यादव, संजय कुमार वर्मा और चंदन यादव शामिल हैं। तीनों चतरा के मयुरहंट थाना के पेटादरी के रहने वाले हैं। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यहां याद दिला दें कि बीते कल सीओ दलबल के साथ बालू तस्करी का जायजा लेने निकले थे। बराकर नदी से ट्रैक्टरों में अवैध बालू लोड कर रहे तस्करों को रोकने-टोकने और सवाल-जवाब करने पर वे लोग सीओ और पुलिसकर्मी से उलझ गये। धक्का-मुक्की की गई। वहीं, एक जवान का सरकारी राइफल छीनकर नदी के पानी में फेंक दिया गया। हालांकि, राइफल बाद में बरामद कर ली गई। मामले को लेकर चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कुल 7 लोगों के खिलाफ खिलाफ नामजद और 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

3.सिमडेगा आई एक लड़की की आबरू लूट ली गई

ओड़िशा से झारखंड के सिमडेगा आई एक लड़की की आबरू लूट ली गई। वह अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी। वहां से अपनी एक सहेली से मिलने चली गई। वापस आने के दौरान उसके एक दोस्त का फोन आया। लड़की बोली वह सहेली के घर से रिश्तेदार के घर लौट रही है। दोस्त वहां पहुंच गया और उसे लिफ्ट देने के नाम पर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। लड़का लड़की को शंख नदी के किनारे ले गया। इल्जाम है कि वहां लड़के ने लड़की की आबरू लूट ली। इसके बाद वह लड़की को दूसरी जगह छोड़ कर फरार हो गया। वहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित लड़की किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। कुछ समाजसेविकाओं की मदद से महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

4.धनबाद समेत 14 ठिकानों पर सर्वे की गई

धनबाद के बड़े कारोबारी नंदू अग्रवाल, शंभूनाथ अग्रवाल और बलराम अग्रवाल के ठिकानों पर IT ने दबिश दी। कारोबारी के कोलकाता, पटना, धनबाद समेत 14 ठिकानों पर सर्वे की गई। शंभूनाथ अग्रवाल के होटल और राइस मिल हैं। वहीं कोयला, लोहा और सीमेंट का बड़ा बिजनेस है। शुक्रवार की भोर में ही IT की टीम कारोबारी के ठिकानों पर पहुंची। सारे दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सभी ठिकानों पर सर्वे करने में IT के करीब 60 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है।

5. दानिश रिजवान को रांची पुलिस ने धर दबोचा

रांची के बहुचर्चित सुषमा बड़ाइक गोली कांड में वांछित दानिश रिजवान को रांची पुलिस ने धर दबोचा। दानिश आरा में पकड़ा गया। आरा सिविल कोर्ट परिसर से जैसे वह बाहर आया, उसे धर लिया गया। दानिश का घर आरा के तरत मोहल्ला में है। गिरफ्तार दानिश हम पार्टी से जुड़ा हुआ है। सुषमा को गोली मारने वाले दोनों शूटरों के बारे में भी रांची पुलिस को अहम जानकारी मिल गई है। दोनों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सब पता चल गया है। पुलिस शूटरों के काफी करीब पहुंच गई है। खबर है कि दोनों ने यूपी के एक शहर में पनाह ले रखी है। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले रांची के सहजानंद चौक के पास सुषमा को गोली मार दी गई थी। IPS नटराजन पर यौन शोषन का इल्जाम लगा चर्चित हुई सुषमा के साथ उसका बॉडीगार्ड भी था। सुषमा और उसके भाई के बयान के बाद कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

6.डीजीपी नीरज सिन्हा का हेलिकॉप्टर आज भटक गया

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा का हेलिकॉप्टर आज भटक गया। उन्हें जैप-4 ग्राउंड पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने बोकारो जाना था। हेलिकॉप्टर को उतारने की तैयारी पुलिस लाइन में की गई थी। हेलिकॉप्टर यहां उतरने की बजाय कहीं और उतर गया। ऐसा सहीं लाइन-लेंथ नहीं मिलने के कारण हुआ। डीजीपी के हेलिकॉप्टर के भटकने से पुलिस प्रशासन में तहलका मच गया। इसके बाद लोग आनन-फानन में वहां भागे जहां हेलिकॉप्टर लैंड कर गया था। बाद में पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर को उतारा गया।

7.बैंक गये युवक और मैनेजर में कहा-सुनी

मिनिमम बैलेंस की शिकायत को लेकर बैंक गये युवक और मैनेजर में कहा-सुनी हो गई। बात बढ़ती चली गई। इल्जाम है कि युवक ने अपने तेज धार किसी चीज से बैंक मैनेजर पर वार कर दिया। बैंक के अंदर कोहराम मच गया। यह घटना रांची के कांटाटोली में एक्सिस बैंक के अंदर हुई। जख्मी बैंक मैनेजर अंकुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलावर कस्टमर फिरोज उर्फ छोटू की पहचान कर ली गई है। वह कांटा टोली इलाके में ही रहता है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

8.मुनि समर्थ सागर का निधन 

श्री सम्मेद शिखरजी की पवित्रता को बचाने की मांग पर भूख हड़ताल पर बैठे जैन मुनि समर्थ सागर की मौत हो जाने की खबर है। लगभग 74 साल के समर्थ सागर का कल देर रात दो बजे निधन हो गया। वो जयपुर के सांगानेर इलाके के संघीजी मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठे थे। राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन ने मीडिया को बताया कि झारखंड सरकार के फैसले के विरोध में जैन मुनि समर्थ सागर भूख हड़ताल पर थे। इससे पहले अनशन कर रहे एक और जैन मुनि सुज्ञसागर महाराज की मौत हो चुकी है। पारसनाथ जैन समाज का तीर्थस्थल है। राज्य सरकार इसे पर्यटन इसे पर्यटन स्थल में बदलने का फैसला किया। सरकार के इस फैसले से जैन समाज के लोग खफा थे। केंद्र सरकार ने पारसनाथ पहाड़ियों पर पर्यटन स्थल बनाने पर रोक लगा दी है। वहीं, झारखंड सरकार को इसकी पवित्रता की हिफाजत के लिए आवश्यक कदम उठाने के कहा है।

9.खेत में काम करने गई दो महिलाओं पर बाघ ने किया हमला 

झारखंड के बाद अब बिहार में भी एक आदमखोर बाघ सबको डरा रहा है। यह बाघ बगहा के बाद सीतामढ़ी में दहशत कायम कर रहा है। खबर है कि खेत में काम करने गई दो महिलाओं पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। दोनों महिलाएं खेत में घास काट रही थीं। गंभीर रूप से जख्मी दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघ के हमला के समय सुनिता देवी का पति सुरेंद्र कुमार उससे कुछ ही दूर खेत में था। सुरेंद्र ने हिम्मत जुटाते हुए बाघ पर फरसा से प्रहार किया। इसके बाद बाघ वहां से भाग निकला। आदमखोर बाघ के खेत में आने की फैली खबर के बाद से सीतामढ़ी के रामनगरा वार्ड नंबर 3 में दहशत है। डर-भय के मारे लोग घरों में दुबक गये हैं। उनकी नींद उड़ गई है।

10.सुरक्षा बल और पुलिस के बीच  मुठभेड़

चतरा में सुरक्षा बल और पुलिस के बीच आज मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के कई सामान पुलिस के हाथ लगे। चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में यह मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से घंटों गोलीबारी होती रही। हालांकि घनघोर जंगल का फायदा उठा कर नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के 15 लाख का इनामी रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू और दस लाख का इनामी जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। मिली इस गुप्त सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...