spot_img

युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, रिम्‍स रेफर

Date:

spot_img
spot_img

खूंटी : खूंटी थाना क्षेत्र के अनिगड़ा में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी।  जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्‍थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के ल‍िए सदर अस्‍पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के ल‍िए र‍िम्‍स रेफर कर द‍िया गया।  युवक की पहचान तोरपा गुंफिला निवासी मिखाइल भेंगरा के रूप में हुई है।  वह अन‍िगड़ा में किराय के मकान में रहकर लेबर का काम करता है।  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच खूंटी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : लैंड म्यूटेशन बिल रद्द करने के लिए भाजपा विधायकों ने दिया धरना

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द करने का दिया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार, मिखाइल भेंगरा अनिगड़ा मैदान के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे और युवक को गोली मार फरार हो गए।  गोली लगने के बाद युवक मौके पर ही बेहोश हो गया।  बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लाया गया था। मामले को लेकर एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि युवक को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मिखाइल भेंगरा बेहोशी की हालत में है। इस कारण घटना के विषय में जानकारी नहीं मिल पाई है। उसके होश में आने के बाद ही विवाद के कारणों का पता चल पायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…

Khunti : खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार...

खूंटी डबल म’र्डर का खुलासा: बच्चे की कस्टडी विवाद में हुई ह’त्या…

Khunti : खूंटी के बहुचर्चित तजना नदी दोहरे हत्याकांड...

शादी से पहले डबल म’र्डर, तहलका…

Khunti : खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित...

इस हाल में मिले देवर-भाभी, मच गया कोहराम…

Khunti : खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा...