खूंटी में दो नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक वारदात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। दो अलग-अलग गांवों में दो आदिवासी नाबालिग बेटियों के साथ हुई दरिंदगी ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िताओं के आंखों में अब डर, दर्द और खामोशी बस गई है। हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुये फौरी कार्रवााई करते हुये महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इधर, इन घटनाओं के बाद गांवों में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोगों का कहना है कि मासूम बच्चियों के साथ हो रही ऐसी घटनाएं समाज के लिये बेहद चिंता की बात हैं।

शादी का सपना दिखाकर किया शोषण

पहला मामला तोरपा थाना क्षेत्र के उयुर गांव का है। पुलिस के अनुसार, 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ देह का रिश्ता कायम किया गया। पीड़िता गर्भवती हो गई। इल्जाम है कि प्रसव के दौरान नवजात की मौैत हो गई। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 22 मई को तोरपा थाना में (कांड संख्या-29/26) केस दर्ज किया। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा-69 और पॉक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत कार्रवाई की गई है।

दूसरी नाबालिग भी बनी दरिंदगी का शिकार

दूसरी घटना कर्रा थाना क्षेत्र के तस्की कठरटोली गांव की है। यहां भी एक नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कर्रा थाना में (कांड संख्या-38/26) केस दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा-64(i)/96/351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SP के निर्देश पर बनी विशेष टीम

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुये खूंटी पुलिस कप्तान Rishabh Garg के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाई गई। SP ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूचना मिलते ही तोरपा DSP और थानेदारों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। नतीजा 6 घंटे के अंदर दोनों के केस के संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया गया। कर्रा मामले में संतोष महली एवं तोरपा मामले में नित्यानंद कुमार को कोरला इलाके से पकड़ा गया। दोनों को जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : लू से बचने का फार्मूला बता गई डॉ रेणु… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जंगल का खौफ हथकड़ी में कैद, 5 लाख का था ईनाम…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, इनपर होगी कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : तपती धूप में युवाओं ने सिखाया लू से बचने का तरीका…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर ये बोल गये सांसद…

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 19वें रोजगार...

UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का...

राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

Ranchi : झारखंड में अब राशन व्यवस्था को लेकर...

पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

UP : यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी नगर में...