spot_img

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने फिर एक और कांड को अंजाम दे दिया है। पुलिस जहां वृद्धा हत्याकांड के आरोपियों को जेल भेजकर लौटी थी, वहीं कुछ ही घंटों बाद इलाके में एक और हत्या की वारदात सामने आ गई। इस बार बदमाशों ने एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया।

सड़क हादसा दिखाने की साजिश

सोमवार सुबह तांबा रोड किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि अपराधियों ने भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की और फिर शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे।

पांच साल से चला रहे थे गैराज

मृतक की पहचान तोरपा के 40 साल के राधेश्याम साहू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राधेश्याम रनिया में मोटर गैराज चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

जमीन विवाद के एंगल पर जांच

तोरपा DSP विजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। हालांकि पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : 14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

इसे भी पढ़ें : दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चों के बर्त्ताव में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं चिंता की घंटी…

इसे भी पढ़ें : भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

इसे भी पढ़ें : पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप…

Ranchi : रांची के खेलगांव थाना से चोरी का...

200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर… जानें दाम

Kohramlive : महीने की शुरुआत राहतभरी खबर लेकर आई...

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग...