Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला गांव में दो पोतों ने अपनी 68 साल की दादी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कोयल नदी किनारे फेंक दिया। घटना का खुलासा तीन दिन बाद तब हुआ, जब ग्रामीणों को झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने लगी।
मामूली विवाद में चली गई जान
मृतका की पहचान पुटकी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इल्जाम है कि ताना और गाली-गलौच से नाराज दोनों पोते आपा खो बैठे और दादी का सिर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंका शव
हत्या के बाद दोनों पोतों ने वारदात को छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद किया और कोयल नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। रविवार सुबह नदी की ओर गये ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई। तलाश करने पर झाड़ियों में पड़ा बोरा मिला। बोरा खुलते ही अंदर बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म
सूचना मिलते ही रनिया थानेदार श्यामल कुंभकार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर मृतका के दोनों पोते जतरु झोरा और सोनू झोरा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…
इसे भी पढ़ें : रक्तदान से नहीं होती कमजोरी, कौन कर सकता है ब्लड डोनेट… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के नये महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार…
इसे भी पढ़ें : चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…
इसे भी पढ़ें : उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…












