spot_img

बिना वॉयर कनेक्शन के मिलेगी धांसू इंटरनेट स्पीड, जियो एयर फाइबर लॉन्च…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर जियो एयर फाइबर लॉन्च कर दिया है। जियो एयर फाइबर इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्युशन है।जिसमें होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस देगा। कंपनी ने देश के 8 मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी हैं। इसकी खासियत ये है की यूजर्स को बिना किसी वॉयर के इंटरनेट सर्विस मिलेगी।

कंपनी ने एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान बाजार में उतारे हैं। एयर फाइबर प्लान में कस्टमर को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, 30 एमबीपीएस के प्लान की कीमत 599 रुपये रखी है और 100 एमबीपीएस के प्लान की कीमत 899 रुपये रखी है। दोनों प्लान्स में ग्राहक को 550 से ज्यादा डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे।कंपनी ने एयर फाइबर प्लान के तहत 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी जारी किया है, जिसमें चैनल व ऐप्स के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।

जिन ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड ज्यादा चाहिए, वे ‘एयर फाइबर मैक्स’ प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं। कंपनी ने 300 एमबीपीएस के प्लान की कीमत 1499 रुपये रखी है, 500 एमबीपीएस के प्लान को 2499 रुपये रखी है और अगर कस्टमर को 1 जीबीपीएस की स्पीड वाला प्लान लेना है तो उसे 3999 रु खर्च करने होंगे। सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।

जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख km से अधिक में फैला हुआ है। कंपनी अपनी जियो फाइबर सर्विस से अब तक 1 करोड़ से अधिक परिसरों को जोड़ चुकी हैं। पर अभी भी करोड़ों परिसर व घर ऐसे हैं, जहां वायर यानी फाइबर कनेक्टिविटी देना काफी मुश्किलों भरा है। जियो एयर फाइबर इस लास्ट माइल कनेक्टिविटी की मुश्किल को आसान बनाएगा। जियो एयर फाइबर के जरिए कंपनी 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है।

इसके लॉन्च पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन, आकाश अंबानी ने कहा, “हमारी फाइबर-टू-द-होम सर्विस, जियो फाइबर 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है, हर महीने सैकड़ों हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं। लेकिन अभी भी लाखों घरों और छोटे व्यवसायों को जोड़ा जाना बाकी है। जियो एयर फाइबर के साथ, हम अपने देश के हर घर को समान गुणवत्ता वाली सेवा के साथ तेजी से कवर करने जा रहे हैं। जियो एयर फाइबर शिक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी और स्मार्ट होम में अपने सॉल्युशन्स के माध्यम से लाखों घरों को विश्व स्तरीय डिजिटल मनोरंजन, स्मार्ट होम सेवाओं और ब्रॉडबैंड की सेवाएं देगा।”

जियो एयर फाइबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किया जा सकता है। 60008-60008 पर मिस्ड कॉल देकर या www.jio.com पर विजिट कर बुकिंग प्रक्रिया कर सकते है। जियो स्टोर्स से भी जियो एयर फाइबर को खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली छबीली की डे*ड बॉडी जंगल में मिली…

इसे भी पढ़ें : पलामू में पांच यूट्यूबर अरेस्ट, बाइक छुड़ाने पहुंचे थे थाना…

इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ASI शशि भूषण राय को साथ ले गई ACB… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिहार के रहनेवाले राहुल नवीन ED के नये डायरेक्टर

इसे भी पढ़ें : एक ही रात जिला मुख्यालय के 14 कर्मचारियों का ट्रांसफर…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में नाबालिग से रेप… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...