spot_img
spot_img
spot_img

कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : जैसा डर था, वैसा हो गया। गोंदलपुरा पंचायत समिति के सदस्य मोहन महतो को मौत के घाट उतार दिया गया। मोहन की डेड बॉडी मिलने के बाद गोंदलपुरा पंचायत के जोराकाठ गांव में तहलका मच गया। घरवाले, गांववाले और स्थानीय मुखिया का इल्जाम है कि कंपनी के कागज में साइन करने के चलते मोहन महतो मारा गया। मोहन को कुछ लोगों ने मना किया था कि वह कंपनी के बुलावे पर उसके पास नहीं जाये, पर वह नहीं माना।  लोगों का कहना है कि मोहन को  कंपनी ने अपने पक्ष में कर लिया और उससे किसी काजग पर दस्तखत करवा ली। कंपनी के लोगों ने ऐसा कई और लोगों के साथ किया है। मोहन द्वारा साइन करने की खबर फैलने के बाद उसने धमकी मिलनी शुरू हो गई। मोहन पर इल्जाम वगा कि वह कंपनी के हाथ बिक गया। उसे कीमत चुकानी होगी। उसे कई दफा पंचायत में बुलाया गया, पर वह डर से नहीं गया। मारे गये मोहन की पत्नी सरीता देवी का कहना है कि बीते 10 सितंबर को भी फोन पर उसके पति को डराया, धमकाया गया था। कंपनी ने किस कागज पर साइन लिया, इस बारे में उसे कुछ पता नहीं। पर वह अपने पति से बोला करती थी कि अगर किसी से डर है तो वह मुखिया और थाना के पास जाये। गये थे या नहीं, इस बारे में भी नहीं पता। वहीं, मृतक मोहन की बहन गीता देवी ने कहा कि कंपनी के चलते उसका भाई मारा गया। कुछ ऐसी ही कहना गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव का है। मुखिया ने कहा कि उन्होंने मोहन से कहा था कि भूल-चूक हुई है तो पंचायत में माफी मांग लो, सब ठीक हो जाएगा। इस वारदात के बाद मुखिया इतने डरे सहमे हैं कि संविधान में कोई नियम कायदा होगा तो वह मुखिया पद त्याग देंगे। कंपनी और विस्थापित लोगों के बाच तनाव बढ़ता जा रहा है। अगर ऐसी ही नौबत रही तो इसके गंभीर परिणाण सामने आ सकते हैं।

बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पंचायत समिति के सदस्य का मारा जाना बहुत दुखद और भयावह है। बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या की गई। जो भी मारा है उसका पकड़ा जाना जरूरी है, ताकि हत्यारों का असली चेहरा सामने आ सके।

मारा गया मोहन महतो हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोराकाठ गांव में रहता था। बीती शाम अपने घर से बाहर निकला, फिर लौट कर नहीं आया। इधर कंपनी से जुड़े एक आला अधिकारी ने कंपनी पर लगे इल्जाम को गलत बताया है। वहीं एक दस्तावेज जो मिला है, उसपर मोहन महतो का नाम और साइन अंकित है। सुनें क्या बोले मारे गये मोहन की पत्नी, बहन, मुखिया और विधायक अंबा प्रसाद…

इसे भी पढ़ें : PDS डीलर कई तरह का काम कर कमाई का जरिया बढ़ा सकते हैं : DC

इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर पहुंच गई पुलिस, वर्ना हो जाता बड़ा कांड…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...