spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिहार के रहनेवाले राहुल नवीन ED के नये डायरेक्टर

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : 1993 बैच के IRS अधिकारी राहुल नवीन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के  प्रभारी निदेशक बनाये गये हैं। वर्त्तमान में वे ED में वे स्पेसल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। उन्हें नियमित निदेशक की नियुक्ति तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा ED डायरेक्टर संजय मिश्रा का कार्यकाल आज खत्म होने वाला है। संजय कुमार मिश्रा 1984 बैच के IRS अधिकारी हैं। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है।

शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 15 सितंबर 2023 को ED के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल समाप्त होता है। यहां याद दिला दें कि बीते जुलाई माह में सुप्रीम कोर्ट ने ED चीफ संजय मिश्रा को 15 सितंबर तक  कार्यकाल का विस्तार दिया था, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि आगे कोई विस्तार नहीं होगा। संजय मिश्रा को पहली बार 19 नवंबर 2018 को दो साल की अवधि के लिए ED का डायरेक्टर बनाया गया था। नवंबर 2020 में उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल 2 साल की जगह बढ़ाकर तीन साल कर दिया था। संजय मिश्रा चार साल 10 महीने तक ED के डायरेक्टर रहे। ED के नये डायरेक्टर राहुल नवीन अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। राहल नवीन बिहार के रहनेवाले हैं। 

कौन हैं राहुल नवीन?

ईडी में नए निदेशक की नियुक्ति होने तक राहुल लगातार चर्चा में रही इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। बिहार के रहने वाले राहुल नवीन अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में जांच एजेंसी में कहा जाता है कि वह बहुत कम बोलते हैं लेकिन उनकी कलम बहुत चलती है। कानूनी तरीके से काम करने के साथ ही बहुत सुलझे हुए हैं। राहुल नवीन की गिनती ईडी के तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है। नवीन कार्यकारी निदेशक के अलावा ईडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हटाए गए मिश्रा

ईडी के निवर्तमान निदेशक संजय मिश्रा को कार्यकाल विस्तार देने के केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था। हालांकि केंद्र के अनुरोध पर मिश्रा को 15 सितंबर तक पद पर रहने की अनुमति दी गई थी। ऐसे में सरकार के पास नए अधिकारी को इस एजेंसी के प्रमुख पद पर लाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

इसे भी पढ़ें : 5 राज्यों की पुलिस मिलकर तोड़ेगी क्रिमिनल्स की कमर, क्या बोल गये DGP और IG… देखें

इसे भी पढ़ें : एन*काउंटर के दौरान लापता जवान, इस हाल में मिला आज

इसे भी पढ़ें :

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: