Hazaribagh : साल 2022 में लव मैरिज करने वाली छबीली कुमारी की डेड बॉडी हटकोना जंगल में फंदे में लटकी हालत में मिली। यह जंगल हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में है। लगभग 22 साल की छबीली कुमारी बीते जुलाई माह में इसी जंगल में छबीली और उसके प्रेमी महादेव सिंह भोक्ता को आपत्तिजनक हालत में धरा गया था। इसके बाद छबीली अपने आशिक महादेव के संग शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। महादेव के घरवाले राजी नहीं थे। तब छबीली कटकमसांडी थाने में यौन शोषण का आवेदन दिया था, इसके बाद महादेव सिंह भोक्ता अपने परिवार वालों के मर्जी के खिलाफ जाकर छबीली से शादी कर ली। दोनों की शादी कटकमसांडी चट्टी स्थित शिव मंदिर में हुई थी। अचानक बीते 15 सितम्बर को छबीली रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। एक रोज बाद महादेव ने इस बात की जानकारी अपनी सास मालती देवी को दी। गायब छबीली के मायके वाले उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा, पर वह नहीं मिली। इस बीच पुलिस को हटकौना जंगल में एक लड़की की लाश एक पेड़ पर लटकी हालत में मिली। लाश की पहचान छबीली कुमारी के रूप में हुई। छबीली के मायके वालों का इल्जाम है कि उसकी बेटी की हत्या कर लाश लटका दी गई, ताकि यह मामला कुछ और लगे। छबीली के पति महादेव सिंह भोक्ता और ससुर शिवनाथ सिंह भोक्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। महादेव को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पम्प में लूटमार करने वाला धराया… जानें
इसे भी पढ़ें : पैरवी लेकर SSP तक पहुंचा, फिर जमीन दलाल का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की अबतक की सबसे बड़ी जीत
इसे भी पढ़ें : दुपट्टा खींचने वाले मनचलों का एनकाउंटर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दागी डब्लू कुजूर के लाइसेंसी हथियार जब्त, बेनकाब हो सकते हैं कुछ चेहरे
इसे भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की अबतक की सबसे बड़ी जीत
इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक मच्छर इंसान को बेड पर ले जाता है, क्या बोल गये डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो















