Kohramlive desk : कद्दू या कदीमा – Pumpkin से दूर भागने वाले जरूर जानें इसके अनगिनत फायदे। आज के दौर में लोग बाहर का मसालेदार खाना पसंद करते हैं और घर का बना खाना पसंद नहीं करते हैं। हम सब्जियों से भी दूर हो रहे हैं, जबकि कई सब्जियां बेहद गुणकारी हैं। कद्दू या कदीमा ऐसी ही एक सब्जी है, जिसमें अनगिनत फायदे हैं। पर क्या आप जानते हैं कदीमा और उसके फायदे? चलिए हम बताते हैं :
शरीर में मोटापा नहीं आने देता
- कदीमा एक लाभकारी और पित्त शामक साग है।
- यह दिमाग की क्षमता बढ़ाता है।
- शरीर के आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
- शरीर में मोटापा नहीं आने देता।
- कदीमा के बीज विषनाशक और उदर कृमिनाशक होते हैं।
- ये शरीर में उपस्थित और उत्पन्न होनेवाले विषैले पदार्थों को नष्ट कर देते है।
- इसमें आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाये जाते है।
- यह पेट को हमेशा साफ रखता है।
इसके बीज की गिरी के आटे को घी में भूनकर उसमें शक्कर मिलाकर लड्डू बनाएं। हर रोज सुबह एक लड्डू खाकर ऊपर से दूध पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है साथ ही मूत्र विकारों में लाभ होता है। डायबिटीज के मरीज़ नियमित इसका रस पीएं, तो ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है।
पीलिया दूर करने में सहायक
भूरे कदीमा को सुखाकर चूर्ण बनाकर खाने, उसकी तरकारी बनाकर खाने या उसका पाक बनाकर सेवन करने से पीलिया दूर हो जाता है। यह पीलिया की उत्तम व सरल औषधि है। इसमें मुख्य रूप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। पीले और संतरी कदीमा में केरोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। बीटा केरोटीन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में फ्री रैडिकल से निपटने में मदद करता है। चोट, घाव आदि होने पर 50 से 100 ग्राम तक कच्चे कदीमा का सेवन सेप्टिक को भी रोक देता है। कद्दू को डंठल की ओर से काटकर तलवों पर रगड़ने से शरीर की गर्मी खत्म होती है।
बुखार में भी असरकारी
कदीमा लंबे समय के बुख़ार में भी असरकारी होता है। इससे शरीर की हरारत या उसका आभास दूर होता है। इसके छिलके में भी एंटी बैक्टीरिया तत्व होता है, जो संक्रमण फैलानेवाले जीवाणुओं से रक्षा करता है। इसमें पाये जाने वाले मिनरल्स दिमाग की नसों को आराम पहुंचाते हैं। महिलाओं में एनीमिया की कमी में कदीमा बेहद सस्ता उपाय है और ये पौष्टिक भी होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से Advice जरूर लें। KohramLive. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, दलाल बने सितमगर, मां हो रही है पागल, बची लड़कियों की लाज, देखें…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ
इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें
इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी
इसे भी पढ़ें : जब वो संवर गये तो इन्हें उलझा दिया, दुखदाई बुढ़ापे की जिंदगी बदलेगी! देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ श्रावणी मेला का हुआ समापन, चढ़ावा चढ़े 3 करोड़ 6 लाख…












