spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : राजद नेता संजय कुमार यादव और झामुमो नेता वशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह आज आमने-सामने भिड़ गये। नौबत इतनी बिगड़ गई कि पहले दोनों पक्षों में खूब मारधाड़ हुई। गोली तक चली। राइफल का नाल पकड़ घूमा देने के कारण बड़ा कांड होने से बच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। फायरिंग करने को लेकर दोनों नेता एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं। राजद नेता संजय यादव ने फायरिंग करने का इल्जाम बबलू सिंह और उनके भाई पर लगाया है। यह वारदात पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र मेंहदीनगर पेट्रोल पंप के पास हुई। झगड़े के पीछे का कारण जमीन का लफड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजद नेता संजय कुमार सिंह यादव का दावा है कि उनकी एक जमीन झामुमो नेता के पेट्रोल पंप के पास है। जिसे आज संजय के भाई अभय कुमार यादव जुतवा रहे थे। तभी झामुमो नेता संजय यादव के बड़े भाई भगवान सिंह ने ऐतराज जताते हुए उनपर हाथ चला दिया। इसी पर बात बिगड़ गई। यह खबर जब राजद नेता संजय तक पहुंची तो वे अपने कुछ नाते रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गये। फिर मारधाड़ शुरू हो गई। इस बीच पास के थाने के एक एएसआई भी मौके पर पहुंच गये। इस दरम्यान राइफल तक निकल गई। फायरिंग के समय राइफल की नाल घूमा दी गई, इस कारण बड़ा कांड नहीं हुआ। फायरिंग के बाद राजद नेता के पक्ष के लोगों का कहना था कि वे बाल-बाल बच गये। मारधाड़ में दोनों तरफ के लोग चोटिल हैं। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। राजद नेता ने झामुमो नेता और उनके भाई के खिलाफ लिखित आवेदन थाने में दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी अपनी बात पुलिस को बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : रांची जेल में बंद बड़ा बदमाश राज वर्मा पर लगेगा गुंडा एक्ट… बोले DSP

इसे भी पढ़ें : फुटानी में माथे पर हो गया बड़ा कर्ज, गूगल से नंबर निकाल मचा दी सनसनी, देखें…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...