Palamu : पूरी जवानी बेटा बेटी और नाते रिश्तेदारों को संवारने में गुजार देने वाले खुद उलझ कर रह जाते हैं। तब उनके दुख दर्द को समझने बुझने वाला छोड़ जाता है उन्हें अकेला। बूढ़े बुजुर्ग के कष्ट और दिक्कत को दूर करने के लिहाज से पलामू में एक अनोखी पहल की जा रही है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) 55 से ज्यादा सावन देख चुके बुजुर्गों की एक चेन तैयार कर रही है, ताकि बुढ़ापे में उनके जीवन को बदला जा सके। उनके राशन पानी और माली हालत से लेकर सेहत तक का जुगाड़ और उन्हें भला चंगा रखा जा सके। कष्ट में जिंदगी बिता रहे बुजुर्गों का समूह तैयार किया जा रहा है। बूढ़े बुजुर्गों की तकदीर संवारने में पलामू के मनातू बीपीएम अरविंद कुमार पासवान जोर शोर से लगे हुए हैं। झारखंड सरकार के एक सर्वे के बाद एक्टिव मोड में आये पासवान उनकी जिंदगी को पहले करीब से जाना समझा। सर्वे में यह बातें सामने आई थी कि करीब 69 प्रतिशत बूढ़े बुजुर्ग की आबादी गांवों में रहती है। इनमें ज्यादातर की हालत बहुत अच्छी नहीं। खुशहाल जिंदगानी के लिए उन्हें उम्र के अंतिम पड़ाव तक में काम करना पड़ता है। खून पसीने बहा किसी तरह अपना गुजारा करते, वहीं लाठी की तलाश में ऐने-ओने ताकते झांकते रहते हैं।
बुढ़ापे में बुजुर्गों को मिलेगी राहत
55 की उमर पार कर चुके बुजुर्गों का समूह तैयार करने की खातिर महिलाओं की टीम को गांव में भेजा जा रहा है। पलामू के सतबरवा, तरहसी, छत्तरपुर, लेस्लीगंज और मनातू में बुजुर्गों का समूह बनाया जा रहा है। पूरे जिले में करीब 2 सौ समूह बनाने की प्लानिंग है। समूह बनाने में जुटी टीम को पहले रांची में ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग जेएसएलपीएस (jharkhand state livelihood promotion society) की तरफ से दी गई। बुजुर्गों को पहले मोटिवेट भी किया जा रहा है। तीन तरह के समूह बनाये जा रहे हैं। एक्टिव बुजुर्ग, असहाय बुजुर्ग। मिश्रित समूह में पुरूष और महिला दोनों शामिल हैं। समूह बनाने के बाद एक्टिव बुजुर्ग को आजीविका से जोड़ा जायेगा। उन्हें बैकिंग सुविधा तक दी जायेगी। वहीं उन्हें उनके अधिकार और हक के बारे में भी बताया और जगाया जायेगा। इस काम में जेएसएलपीएस के पलामू डीपीएम विमलेश शुक्ला भी तन-मन से लगे हुये हैं।
इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची जेल में बंद बड़ा बदमाश राज वर्मा पर लगेगा गुंडा एक्ट… बोले DSP










