spot_img

Pearls में इनवेस्‍ट क‍िया है तो आज ही करें यह काम, वरना….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अगर आपने पीएसीएल (PACL) इंडिया लिमिटेड की निवेश योजना पर्ल्स (Pearls) में इनवेस्‍ट क‍िया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। प‍िछले द‍िनों मार्केट रेगुलेटर SEBI की तरफ से 30 जून तक डॉक्यूमेंट्स सब्‍म‍िट करने के ल‍िए कहा गया था। अब सेबी (SEBI) ने तारीख नजदीक आने पर एक और अपडेट द‍िया है। इस अपडेट के बाद आपको जरूर राहत म‍िलेगी। सेबी (SEBI) की तरफ से कहा गया था क‍ि निवेशक 30 जून 2022 तक क्लेम फाइल कर सकते हैं। क्लेम फाइल करने पर ही उन्‍हें पैसे म‍िलेंगे। इसके ल‍िए न‍िवेशकों को ओरिजनल डॉक्‍यूमेंट्स सेबी को देने होंगे। डॉक्‍यूमेंट्स सब्‍म‍िशन की प्रक्र‍िया आपको तब करनी होगी, जब आपके रज‍िस्‍टर्ड नंबर पर एसएमएस (SMS) आएगा।

हालांकि सेबी की तरफ से यह सुव‍िधा द‍िए जाने के बाद बहुत से न‍िवेशकों का कहना था क‍ि उनके नंबर पर क‍िसी तरह का SMS नहीं आया है। इस पर संज्ञान लेते हुए मार्केट रेगुलेटर ने मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा दी है।  दरअसल, 10001 रुपये से 15000 रुपये की क्लेम राशि वाले न‍िवेशकों की एप्लीकेशन वेरिफाइड हो चुकी है। ऐसे लोगों को र‍िफंड म‍िल जाएगा। ज्‍यादा जानकारी www.sebipaclrefund.co.in से ले सकते हैं। SEBI की हाईलेवल कमेटी ने शुक्रवार को PACL निवेशकों को मोबाइल नंबर अपडेट करने की फैसेल‍िटी दी है।  साथ ही इनवेस्‍ट करने वालों को मूल दस्‍तावेज जमा करने के लिए भेजे गए SMS का पता लगाने की भी सुविधा दी गई है। कमेटी ने निवेशकों को SMS मिलने के बाद ही 30 जून तक डॉक्यूमेंट्स जमा करने के ल‍िए कहा था।

निवेशकों का पैसा वापस करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा की अगुवाई में एक समिति का गठन किया गया था। SEBI की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार न‍िवेशकों के मोबाइल नंबर में बदलाव के कारण मूल प्रमाणपत्र जमा करने के ल‍िए SMS नहीं मिलने से जुड़े निवेशकों के सवाल मिल रहे थे। कई निवेशकों ने बताया क‍ि पुराना नंबर अब सुव‍िधा में नहीं है।’ यही कारण है क‍ि उन्‍हें SMS नहीं म‍िल पा रहा। निवेशकों की शिकायतों पर ध्‍यान देने के बाद निवेशकों को मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट/चेंज करने की सुविधा दी गई है। पर्ल्स (Pearls) के न‍िवेशकों को वेरिफिकेशन के बाद SMS भेजा गया है।  जिनको SMS भेजा गया है, वहीं स‍िर्फ रिफंड के ल‍िए क्लेम कर सकते हैं।  मूल दस्‍तावेजों को रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्‍यम से SEBI Bhawan, Plot No.C4-A, ‘G’ Block, Bandra-Kurla Complex,Bandra (East), Mumbai –400051 पर भेजें। इस पते पर भेजे जाने वाले ल‍िफाफे के ऊपर आपको PACL सर्टिफिकेट नंबर ल‍िखना होगा।

इन दस्‍तावेजों को भेजना होगा

1. PACL सर्टिफिकेट की कॉपी
2. PACL की रसीदें (यदि हों तो)
3. पैन कार्ड की कॉपी
4. पासपोर्ट साइज फोटो
5. कैसिल चेक की कॉपी
6. बैंकर का प्रमाणपत्र

इसे भी पढ़ें : रांची के सेल्स मैनेजर को पलामू में मारी गोली…

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : बिहार में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन… जानिये क्यों

इसे भी पढ़ें :क्या कभी सोचा है, आखिर हवन के दौरान बार-बार क्यों कहा जाता है- स्वाहा

इसे भी पढ़ें :यहां हर 30 साल में एक बार अंडे देती है चट्टान!

इसे भी पढ़ें :24 साल के युवक ने की 61 की दादी से शादी, बाप बनने की डिमांड

इसे भी पढ़ें :Agneepath Yojna पर सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीरों’ को 10% आरक्षण का ऐलान

इसे भी पढ़ें :क्या कभी सोचा है, आखिर पैदा होते ही काला क्यों होता है बालों का रंग?

इसे भी पढ़ें :रांची के होटल खालसा में मचा कोहराम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :पत्नी का बड़ा दुख, पति रोज सजता संवरता है औरत की तरह….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...