spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Agneepath Yojna पर सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीरों’ को 10% आरक्षण का ऐलान

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : नई सेना भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले ‘अग्निवीरों’ के लिए रक्षा मंत्रालय में नौकरी की रिक्तियों के 10% को आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह 10% आरक्षण भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और रक्षा नागरिक पदों (Defence Civil Posts) और सभी 16 सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (Defence Public Sector Undertakings) में लागू किया जाएगा, जो भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण के अतिरिक्त होगा। इन प्रावधानों को लागू करने के लिए प्रासंगिक भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (PSUs) को सलाह दी जाएगी कि वे अपने संबंधित भर्ती नियमों में समान संशोधन करें। आवश्यक आयु में छूट का प्रावधान भी किया जाएगा। ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा 14 जून को हुई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के अधिकारियों की मौजूदगी में ‘अग्निपथ योजना’ की समीक्षा की। इसके कुछ देर बाद ही रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला आया, जिसके बारे में रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई। गृह मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। साथ ही युवकों को आयु सीमा में भी छूट देने का फैसला किया है। CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला किया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी। बीते बुधवार को गृह मंत्रालय ने घोषणा की थी कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीर सैनिकों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व असम राइफल्स की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : नौकरी का झांसा देकर मुंबई लाया जीजा, फिर साली के साथ जो हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला हुई बीबी, फिर कर दिया ये…

इसे भी पढ़ें : नहाती लड़की का बनाया वीडियो, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर समेत 22 एप्स पर लगा बैन, जाने क्यों

इसे भी पढ़ें : अब आम लोग भी बेच सकेंगे रेलवे टिकट, जानिये कहां और कैसे

इसे भी पढ़ें : ‘कजरा मोहब्बत वाला, अंखियों में ऐसा डाला’ पर स्कूल टीचर ने लगाया ठुमका, वीडियो हुआ वायरल

इसे भी पढ़ें : बाल-बाल बचे स्कूल बस में सवार 70 बच्चे… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक

इसे भी पढ़ें : नेता जी टेंशन में थे, क्या किया बीबी और खुद का हाल, देखें…

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...