spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची के होटल खालसा में मचा कोहराम… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur) : राजधानी रांची के होटल खालसा में एक युवक का शव मिला। शव फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। फंदा ऑरेंज कलर के गमछे से बनाया गया था। युवक की पहचान आशुतोष पांडेय के रूप में हुई है। वह रातु रोड इलाके में रहता था। चुटिया पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को दिन के एक बजे उसने होटल खालसा में चेकइन किया था। होटल में यह कहकर रुका था कि शहर से बाहर जाना है। शनिवार की सुबह ट्रेन पकड़ना है। रातू रोड से आने में ट्रैफिक बहुत रहता है। ट्रेन छूट सकती है। वह दो दिन पहले भी इसी होटल में रुका था। उस समय उसका एक दोस्त भी साथ था। इस बार होटल में वह कमरा नंबर 123 में ठहरा था।

आज यानी शनिवार की सुबह वह चेकआउट नहीं किया। वहीं देर तक उसका कमरा भी नहीं खुला। उसने चाय नास्ता का भी कोई ऑर्डर नहीं किया। तब होटल के स्टाफ ने दरवाजा खोला। सामने जो कुछ देखा दंग रह गया। पंखे पर गमछा के फंदे के सहारे आशुतोष की लाश लटक रही थी। होटल में लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना चुटिया पुलिस तक पहुंची। थानेदार वेंक्टेश कुमार ने अपने तेज तर्रार ऑफिसर सुरेंद्र उपाध्याय को दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर भेजा। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने दो दिन पहले वहां ठहरे आशुतोष के एक दोस्त को भी बुलाया। दोस्त ने बताया कि आशुतोष स्टील के फर्नीचर का काम करता था। बीते कुछ दिनों से किसी कारण से परेशान चल रहा था। इधर, बेटे की मौत की खबर पर घरवाले होटल पहुंच चुके हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पत्नी का बड़ा दुख, पति रोज सजता संवरता है औरत की तरह….

इसे भी पढ़ें : शांति का दीया जला, संवर गया अपना शहर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: