Jharia: वेतन और बोनस की मांग को लेकर मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। यह मजदूर बीसीसीएल एरिया 9 के सीके डब्ल्यू साइडिंग झरिया में काम करते हैं। अपनी मांग को लेकर मजदूरों ने कोयला लोडिंग का कार्य ठप कर दिया है।
यहां याद दिला दें कि दुर्गा पूजा से पहले हर साल मजदूरों को बोनस दिया जाता था। मगर इस साल पूजा नजदीक आ गई है। अभी तक मैनेजमेंट और प्रबंधन बोनस ने कोई निर्णय नहीं लिया है। इस साइडिंग में 246 मजदूर कार्यरत हैं, जिन्होंने लोडिंग कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए मजदूर नेता ने कहा कि बोनस पर अभी तक कोई निर्णय प्रबंधन ने नहीं लिया है। इतना ही नहीं मजदूरों का कुछ माह का वेतन भी बकाया है, जो नहीं दिया गया। जब तक मैनेजमेंट वेतन और बोनस के ऊपर विचार नहीं करती है, तब तक कोयला लोडिंग कार्य अनिश्चितकालीन तक ठप रहेगा।
Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ








