spot_img

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द और कम होने वाली है। राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाने जा रही है। CM हेमंत सोरेन 29 जून को 1,042 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। राजधानी रांची के खेलगांव में दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाले समारोह में राज्यभर से चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में वर्षों से खाली पड़े पद भरेंगे और बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा।

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को मिलेगा नया संबल

इस चरण में कक्षा 1 से 5 के लिये 274 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। कक्षा 6 से 8 के लिये 768 शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इन शिक्षकों के स्कूलों में पहुंचने से पढ़ाई का बोझ कम होगा और नियमित शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मध्य विद्यालयों में विषयवार नियुक्तियां भी तय कर दी गई हैं। भाषा विषय में 150 शिक्षक, गणित एवं विज्ञान में 231 शिक्षक एवं सामाजिक विज्ञान में 387 शिक्षक (सबसे अधिक) बहाल होंगे। सरकार का उद्देश्य है कि हर स्कूल में प्रमुख विषयों के लिये पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हों, ताकि किसी भी विषय की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस जिले में इतने शिक्षक

इस बार सबसे ज्यादा नियुक्तियां पलामू जिले में होंगी। पलामू में 123 शिक्षकों की बहाली होगी। वहीं, रांची 36, हजारीबाग 15, धनबाद 42, बोकारो 24, लातेहार 41, गढ़वा 34, गुमला 27, सिमडेगा 21, खूंटी 12, लोहरदगा 11, गिरिडीह 92, साहिबगंज 63, कोडरमा 81, देवघर 59,  पश्चिमी सिंहभूम 61,  दुमका 54, पाकुड़ 51, गोड्डा 53, पश्चिमी सिंहभूम 61, पूर्वी सिंहभूम 39, सरायकेला-खरसावां 34 शिक्षकों की बहाली होगी। सबसे कम रामगढ़ जिले में केवल 4 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

26 हजार शिक्षकों की बहाली का अभियान जारी

राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में करीब 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। अब तक लगभग 12,500 शिक्षकों को नियुक्ति मिल चुकी है। 29 जून को 1,042 नये सहायक आचार्य जुड़ जायेंगे। शेष रिक्त पदों पर भी चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

इसे भी पढ़ें : चली तबादले की आंधी, एक साथ 90 CO का हुआ ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...