Kohramlive : सातारा में एक महिला का गलत ऑपरेशन कर दिया गया। गलत तरीके से ऑपरेशन हो जाने के चलते महिला की जान आफत में आ गई। महिला के पेट में छेद हो गया है, वहीं, संक्रमण हर जगह फैल गया है। खबर है कि लीवर और किडनी में ज्यादा इंफेक्शन हो गया। महिला का परिवार नियोजन का ऑपरेशन किया गया था। यह लापरवाही सातारा के सोनवडे के सरकारी हॉस्पिटल से सामने आई है। इस हादसे के बाद ऑल इंडिया पंथर सेना के नेता दीपक केदार ने भी महिला का वीडियो X हैंडल पर शेयर किया है। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर ने अब बड़ा कदम उठाया है। चाकणकर ने ट्विटर X पर ट्वीट करते हुये इस मामले में संबंधित लोगों पर कार्रवाई के आदेश दिये हैं। सातारा के पाटण के सोनावड़े में रहने वाली इस महिला की परिवार नियोजन सर्जरी कराई गई थी। इल्जाम है कि ऑपरेशन के समय महिला कह रही थी कि उसे दर्द हो रहा है, लेकिन डॉक्टर ने उसके हाथ-पैर बांध दिये और मुंह में कपड़ा ठुसकर, कई घंटों तक उसका बेरहमी से ऑपरेशन किया। जब उसे होश आया तो उसके पेट में दर्द होने लगा। बाद में उन्हें सलाइन से पेनकिलर देकर डिस्चार्ज कर दिया गया।
संबंधित घटना अत्यंत चुकीची आणि एका व्यक्तीचं आयुष्यच नाही तर संपुर्ण कुटूंब उध्वस्त करणारी आहे.राज्य महिला आयोगाने संबंधित घटनेची दखल घेतली असून सकाळपासूनच तपासकार्याला सुरूवात केलेली आहे,यामध्ये जे कोणी दोषी आढळतील त्यांच्यावर कडक कारवाई होईल. https://t.co/h03fgCRogO
— Rupali Chakankar (@ChakankarSpeaks) July 6, 2024
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर
इसे भी पढ़ें :दो प्यार करने वाले लटके हालत में मिले
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, क्या लिख गई… जानें
इसे भी पढ़ें :ASI को गो’ली मारने के बाद पूरी रात राइफल लेकर घूमता रहा, फिर…
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर









