Lohardaga : चुनाव ड्यूटी कर लौटे एक सिपाही आनंद सिंह मुंडा ने ASI धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। वह मौके पर ही मारे गये। ASI को गोली मारने के बाद आनंद पूरी रात अपनी सर्विस राइफल लेकर एक कमरे में घूमता रहा, समझाने-बुझाने के बाद भी वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। पत्नी के बहुत समझाने पर घंटों मशक्कत के बाद वह माना और सरेंडर कर दिया। गिरफ्तार सिपाही आनंद रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के बिरडीह गांव का रहनेवाला है। वहीं मारे गये ASI धर्मेंद्र सिंह पटना के फतेहपुर अलावलपुर के रहने वाले थे। मौके पर पहुंच गये धर्मेंद्र सिंह के घरवालों में बेहद गुस्सा है। वे गिरफ्तार सिपाही को सबक सिखाना चाहते थे। खबर है कि सिपाही आनंद सिंह मुंडा लोहरदगा SP कोठी के पीछे एक किराये के मकान में रहता है। कुछ दिन पहले गर्मी छुट्टी में उसकी पत्नी, बेटा व बेटी यहां आये थे। इस दरम्यान सिपाही आनंद चुनाव ड्यूटी में चला गया। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद उसने अपनी सर्विस राइफल भी जमा नहीं की थी। बुधवार की रात करीब 9 बजे उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया। उस बिल्डिंग में रह रहे अन्य पुलिसकर्मियों से उनकी पत्नी ने बाहर निकालने का अनुरोध किया। जब ASI धर्मेंद्र सिंह वहां पहुंचे तो उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद आनंद पूरी रात राइफल लेकर कमरे में घूमता रहा। गुरूवार को उसने सरेंडर कर दिया। उसने ऐसा क्यों किया, इस बिंदु पर पुलिस तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें









