Ranchi : कल्पना सोरेन ने जेल में बंद अपने पति हेमंत सोरेन की सुरक्षा को लेकर बेहद चितिंत है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया में लिखा है कि जैसे सबसे कमजोर वर्ग के लिये आवाज उठाने वाले फादर स्टेन को संस्थागत उपेक्षा और अन्याय से चुप कराया गया, आज उसी तरह का जुल्म हेमंत सोरेन पर हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फादर स्टेन स्वामी के साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने झारखंडवासियों से आह्वान किया है कि अगर हेमंत सोरेन के पक्ष में मजबूती से खड़ा नहीं हुये तो भाजपा के लोग इस राज्य को मणिपुर बनाने से बाज नहीं आयेंगे।
कल्पना सोरेन के पोस्ट पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मीडिया से कहा कि स्टेन स्वामी किस वजह से गिरफ्तार हुये थे, यह जानकारी कल्पना सोरेन को जरुर होगी। रही बात हेमंत सोरेन की तो वह अकारण जेल में नहीं गये हैं। देश के नामी गिरामी वकील उनका केस लड़ रहे हैं, उनकी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक गये हैं। फिर भी जमानत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरन भावनात्मक मुद्दे उठाकर समाज को गुमराह करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला