GIRIDIH: गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड के नगीना सिंह रोड मुहल्ला में 32 साल की एक महिला सपना ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी और उसे शक था कि उसे कोरोना संक्रमण हो गया है। हालांकि कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई थी। मृतका की मां के अनुसार, बेटी कोरोना होने के शक में काफी डर गई थी। महिला के पति ने भी 12 साल पहले ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था।
Read More :इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्या है खास
12 साल का है बेटा
सपना का 12 साल का एक बेटा है। मृतका की मां ने बताया कि सपना कुछ दिनों से बीमार थी। वह मंगलवार को डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थी। यहां डॉक्टर ने उसे कोरोना होने की आशंका पर कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी थी। सपना इसके बाद से यह सोचकर परेशान हो गई कि उसे कोरोना हो गया है।
Read More :बारात में आये युवक ने नाबालिग की लूट ली आबरू, पानी पीने के बहाने घुसा था घर में
रात में अकेले सोई थी सपना
मां ने सपना को समझाया भी कि इलाज से सब सही हो जाता है। रात में सपना कमरे में अकेले सोई थी। सुबह कमरे का दरवाज नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सपना का शव फंदे से लटका मिला।
Read More :बंदूक की नोक पर पकड़ौआ विवाह, ऐसे उठा ले गए थे बदमाश












