spot_img

बंदूक की नोक पर पकड़ौआ विवाह, ऐसे उठा ले गए थे बदमाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA:  बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बंदूक के बल पर एक युवक अमित कुमार का अपहरण कर जबरन किसी लड़की से शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने जांच का आदेश दिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Read More :इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्‍या है खास

स्कॉर्पियो में बंदूक के साथ बैठे थे 5 बदमाश

जानकारी के अनुसार, अमित लगभग 10 बजे अपने घर जा रहा था। इस दौरान गांव के ही धीरज कुमार ने उसे बुलाया और कहा कि हरिहरपुर गांव जाना है। अमित ने देखा कि कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो लगी हुई थी, जिस पर हथियार के साथ पांच बदमाश बैठे हुए थे। बदमाशों ने अमित को उठा लिया। उसे गिद्धौर, मांगोबंदर, खैरा थाना होते हुए चेवाड़ा थाना के एकहरा गांव स्थित अनिल सिंह के घर ले गए। बाद में इनलोगों ने अनिल सिंह की बेटी से अमित की शादी करवा दी।

Read More :“यास” को लेकर रांची में High Alert, डीसी ने जारी किया HelpLine Number

दारोगा ने बदमाशों के चंगुल से युवक को कराया मुक्त

घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना में पोस्टेड दारोगा त्रिपुरारी कुमार दलबल के साथ एकहरा गांव पहुंचे। उन्होंने अमित को बदमाशों के चंगुल से आजाद कराया। अपहरण के इस मामले को लेकर जमुई के एएसपी अभियान सुधांशु नारायण, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार और थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने अपहृत युवक अमित से पूछताछ की और कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More :इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्‍या है खास

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...