GIRIDIH : गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहरी गांव में मंगलवार की रात को बेंगाबाद गांव में बारात में आए एक युवक सुनील कुमार यादव ने एक नाबालिक लड़की का रेप कर दिया। युवक नाबालिग के घर पानी पीने के बहाने घुसा और उसे अकेला पाकर रेप किया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Read More :इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्या है खास
पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराया मामला
पीड़ित परिवार ने हीरोडीह थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कर न्याय कि गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में गए थे और मेरी बेटी घर में बैठी थी। इसी बीच बारात में आया सुनील कुमार यादव पानी पीने के बहाने घर घुस गया और रेप किया। इसके बाद सुनील वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हीरोडीह थाना प्रभारी को मोबाइल पर दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Read More : बेटी ने वायरल क्या किया वीडियो, जिगरी दोस्त बन गये जानी दुश्मन














