इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्‍या है खास

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड सरकार ने राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। 27 को खत्‍म हो रहा स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह अब 3 जून की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। सारी पाबंदियां पूर्व की तरह ही जारी रहेंगी। मगर इस बीच सरकार ने ई-पास को लेकर लोगों को थोड़ी राहत दी है। सरकारी कर्मचारियों, बड़ी कंपनियों और फैक्ट्रियों, निजी अस्पताल के कर्मचारियों, मीडिया सहित ऐसे लोगों को ई-पास में छूट दी है, जिनके पास वैलिड आईकार्ड है। इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की थी। जिसमें उक्‍त निर्णय लिया गया। बैठक के बाद इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी कर दी गई।

नई गाइडलाइन में ये है खास बातें

  • सभी सरकारी कार्यालय दो बजे तक खुलेंगे, 33% कर्मचारी आएंगे
  • दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी, अन्य बंदिशें पहले की तरह ही रहेंगी

इनको मिली ई-पास से छूट

केंद्र सरकार के सभी अधिकारी-कर्मचारी, उससे जुड़े संस्थान और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के अधिकारी-कर्मचारी।

ज्यूडिशियल सर्विस से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, एडवोकेट, लोक अभियोजक, हाईकोर्ट और अन्य सभी कोर्ट व ट्रिब्यूनल के स्टाफ।

झारखंड सरकार के सभी अधिकारी-कर्मचारी।

निजी अस्पतालों के सभी डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी।

गर्भवती महिला, मरीज, उनके अटेंडेंट और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारी।

कोविड की टेस्टिंग और टीका के लिए जानेवाले लोग।

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोग।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले (टिकट दिखाना होगा)

परीक्षा में शामिल होने जानेवाले परीक्षार्थी (एडमिट कार्ड दिखाना होगा)

राज्य के बाहर या अंदर चलनेवाले गुड्स ट्रांस्पोर्ट के कर्मचारी।

औद्योगिक व माइनिंग से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी।

बिजली, पानी, टेलिकम्युनिकेश और म्युनिसिपल सर्विस कर्मी

अंतिम संस्कार में शामिल होनेवाले लोग।

कृषि उत्पाद बेचनेवाले किसान।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लड़कियों को नरक से निकाल लाई पुलिस…

Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र का बोड़ो...

कच्ची सड़क पर अवैध धंधा, रंगेहाथ दबोचे गये ये दो…

Hazaribagh(Pooja Banerjee) : हजारीबाग में नशे के अवैध कारोबार...

वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें

Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...

खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…

Ranchi : रांची जिला समाहरणालय के बंद कमरों में...