लातेहार : शराबी पति से तंग आकर एक पत्नी ने अपनी जान दे दी। वह ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गई। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान रणविजय भुइयां उर्फ बहादुर भुइयां की पत्नी पार्वती देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव के बंगला चौक के पास की रहनेवाली थी।
बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करते रहता था। इसी से तंग आकर रविवार को वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गई। जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए 3 हजार नौकरियां, न परीक्षा, न इंटरव्यू
इसे भी पढ़ें :वज्रपात ने तोड़ी किसान की कमर, 5 मवेशी मरे
इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और बहू को बेरहमी से काट डाला, हत्या की वजह सुन पुलिस हैरान
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के सैंकड़ों लोग, इसका कर रहे विरोध
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
इसे भी पढ़ें :पान मसाले का एड कर विवादों में फंसे बिग बी






