spot_img

इस छोटी-सी ट्रिक से मिनटों में साफ होंगी लहसुन की कलियां…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : खाना बनाते समय लहसुन का स्वाद और खुशबू तो हर किसी को पसंद आती है, लेकिन इसकी छोटी-छोटी कलियों को छीलना कई लोगों के लिये सिरदर्द बन जाता है। एक-एक कली का छिलका निकालने में समय भी लगता है और हाथों में लहसुन की तेज गंध भी लंबे समय तक बनी रहती है। अगर आप भी इस काम से परेशान हैं, तो रसोई में मौजूद एक साधारण डिब्बा आपका काम आसान कर सकता है। लहसुन की कलियों पर लगा सूखा छिलका कई बार काफी मजबूती से चिपका रहता है। ऐसे में हाथ या नाखून से छीलने में समय लगता है। बार-बार छीलने से उंगलियों में दर्द भी हो सकता है और लहसुन की गंध हाथों पर रह जाती है।

डिब्बे वाली ट्रिक से मिनटों में साफ होगा लहसुन

इस आसान तरीके के लिये आपको बस एक ऐसा डिब्बा चाहिये जिसका ढक्कन अच्छी तरह बंद हो सके।

ऐसे करें इस्तेमाल:

  • सबसे पहले लहसुन की सभी कलियों को अलग कर लें।
  • इन्हें डिब्बे में डाल दें।
  • ढक्कन बंद करके डिब्बे को करीब 20 से 30 सेकेंड तक तेजी से हिलायें।
  • अब डिब्बा खोलें और देखें, कई कलियों के छिलके अपने आप ढीले होकर अलग हो चुके होंगे।
  • बचे हुये छिलके को हाथ से आसानी से निकाल लें।

डिब्बा नहीं है तो कटोरियों से भी हो जायेगा काम

अगर आपके पास ढक्कन वाला डिब्बा नहीं है, तो दो स्टील की कटोरियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में लहसुन की कलियां रखें और दूसरी कटोरी को ऊपर से ढक दें। दोनों कटोरियों को मजबूती से पकड़कर कुछ सेकेंड तक हिलायें। कलियों के आपस में टकराने से उनका छिलका ढीला पड़ जायेगा और उन्हें छीलना आसान हो जायेगा।

आखिर कैसे काम करती है यह ट्रिक?

जब लहसुन की कलियां डिब्बे या कटोरियों के अंदर तेजी से घूमती और एक-दूसरे से टकराती हैं, तो उनकी बाहरी सूखी परत टूटकर ढीली हो जाती है। यही वजह है कि कई कलियों का छिलका एक साथ आसानी से निकल जाता है और हर कली को अलग-अलग छीलने की जरूरत नहीं पड़ती।

छिलका जल्दी निकालने के लिये अपनायें ये छोटे उपाय

  • लहसुन को डिब्बे में डालने से पहले हल्का-सा दबा सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव न डालें, वरना कलियां कुचल सकती हैं।
  • ज्यादा मात्रा में लहसुन छीलना हो तो यह तरीका खास तौर पर समय बचाता है।

इसे भी पढ़ें : केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : सालों तक नहीं बदलते WhatsApp की DP, आपकी ये आदत झलका जाती…

इसे भी पढ़ें : SIR पर झारखंड कांग्रेस का बड़ा दांव, 15 दिन और देने की मांग…

इसे भी पढ़ें : झारखंड समेत 5 राज्यों के DGP की अहम बैठक, अब इनकी खैर नहीं…

इसे भी पढ़ें : इन छात्राओं को सरकार देगी स्कूटी, पेट्रोल का भी उठायेगी खर्च…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

Giridih : गिरिडीह और पारसनाथ इलाके में चल रहे नक्सल...

झारखंड में घर-जमीन खरीदना अब और महंगा…

Ranchi : अगर आप झारखंड के किसी शहर में...

पांचवीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट निकला, 4,353 टीचर पास…

Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने पांचवीं...

वर्दी ने थामी खेल की मशाल…

Ranchi : सालभर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्दीधारी...

ऑनलाइन जुए पर अब चलेगा कानून का ‘डिजिटल डंडा’…

Bihar : अब बिहार में मोबाइल ऐप, वेबसाइट या...