spot_img

SIR पर झारखंड कांग्रेस का बड़ा दांव, 15 दिन और देने की मांग…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बारिश, दुर्गम क्षेत्रों, डिजिटलीकरण में देरी और प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के कारण कई पात्र मतदाता सूची से वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड प्रभारी के. राजू और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि पार्टी विधायकों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस ने पंचायत और मतदान केंद्र स्तर पर विशेष सहायता शिविर लगाने तथा ग्राम सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का भी आग्रह किया है।

वहीं, कांग्रेस कोटे से राज्य के बोर्डों, निगमों और 20 सूत्री कार्यक्रम समितियों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई। एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है। पार्टी के अनुसार, नियुक्तियों में संगठन के प्रति योगदान, सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों को प्राथमिकता दी जायेगी। चयन समिति द्वारा तैयार सूची एआईसीसी की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री को भेजी जायेगी, जिसके बाद राज्य सरकार नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी करेगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड समेत 5 राज्यों के DGP की अहम बैठक, अब इनकी खैर नहीं…

इसे भी पढ़ें : इन छात्राओं को सरकार देगी स्कूटी, पेट्रोल का भी उठायेगी खर्च…

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया… जानें

इसे भी पढ़ें : फैक्ट्री में दर्दनाक हा’दसा…

इसे भी पढ़ें : SP आवास के बाहर दिनदहाड़े फा’यरिंग, गार्ड की मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

Giridih : गिरिडीह और पारसनाथ इलाके में चल रहे नक्सल...

झारखंड में घर-जमीन खरीदना अब और महंगा…

Ranchi : अगर आप झारखंड के किसी शहर में...

पांचवीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट निकला, 4,353 टीचर पास…

Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने पांचवीं...

वर्दी ने थामी खेल की मशाल…

Ranchi : सालभर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्दीधारी...

ऑनलाइन जुए पर अब चलेगा कानून का ‘डिजिटल डंडा’…

Bihar : अब बिहार में मोबाइल ऐप, वेबसाइट या...