spot_img

झारखंड समेत 5 राज्यों के DGP की अहम बैठक, अब इनकी खैर नहीं…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति (ERPCC-2026) की बैठक आयोजित हुई। झारखंड की DGP तदाशा मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के DGP के साथ बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में नक्सलवाद, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, रेलवे सुरक्षा और जीरो FIR को लेकर साझा रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में DGP तदाशा मिश्र ने सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त अभियान, नियमित समन्वय बैठक और रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर जोर दिया। साथ ही माओवादी गतिविधियों के दोबारा उभरने की आशंका को रोकने के लिए सभी राज्यों के बीच तालमेल मजबूत करने की जरूरत बताई। ड्रग्स तस्करी पर भी सख्ती का फैसला लिया गया। सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त चेकपोस्ट, नाकेबंदी, रियल-टाइम सूचना साझा करने, NCORD पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल और सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

साइबर अपराध से निपटने के लिए राज्यों के बीच साझा डेटाबेस, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, फर्जी सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट्स पर संयुक्त कार्रवाई, डेटा शेयरिंग और संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर भी फैसला लिया गया। बैठक में Zero FIR व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, Cri-MAC पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों, CCTNS इंटीग्रेशन और ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार को सुझाव भेजने पर भी सहमति बनी। बैठक के अंत में पांचों राज्यों के DGP ने संगठित अपराध, नक्सलवाद, साइबर क्राइम, ड्रग्स तस्करी और रेलवे सुरक्षा के खिलाफ संयुक्त और समन्वित अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें : इन छात्राओं को सरकार देगी स्कूटी, पेट्रोल का भी उठायेगी खर्च…

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया… जानें

इसे भी पढ़ें : फैक्ट्री में दर्दनाक हा’दसा…

इसे भी पढ़ें : SP आवास के बाहर दिनदहाड़े फा’यरिंग, गार्ड की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेत से निकला नरकं’काल, ह’त्या की कहानी ने उड़ाये होश…

Bihar : समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के हलई थाना...

एक ही लड़की से प्यार करते थे दो दोस्त, दिल दहला देने वाला राज खुला…

Hazaribagh : कभी साथ बैठकर हंसी-ठिठोली करने वाले दो...

अमिताभ बच्चन ICU से घर तक, लिखी जज्बे की दास्तान…

Kohramlive : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार...

झारखंड में इस रोज से मानसून सत्र, कैबिनेट के 49 प्रमुख फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार...

PM आवास के बाहर से राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस, वीडियो वायरल…

Delhi : NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने...