Kohramlive Desk : नए-नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स से काम करने और सिस्टम को ऑफ करने का तरीका आसान हा जाता है। अपडेट्स से कंप्यूटर/स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स जुड़ जाते हैं और कई बार ये बग्स को फिक्स करने के लिए भी पेश किए जाते हैं। ऑटोमैटिक अपडेट से बार-बार पॉप-अप नहीं आते हैं और खुद से अपडेट करने की झंझट खत्म हो जाती है। कई बार हम PC के कुछ ऑटोमैटिक अपडेट से बचना भी चाहते हैं, जो कि बग के साथ आती हैं। ऐसे में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बता रहे हैं, जिससे आप विंडोज़ 10 के ऑटोमैटिक अपडेट को ऑफ कर सकते हैं।
फॉलो करें ये स्टेप्स
Step 1: अपने विंडोज 10 पीसी पर सेटिंग ऐप खोलें।
Step 2: अब अपडेट और सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3: विंडोज अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 4: अब Advanced ऑप्शन बटन पर क्लिक करें।
Step 5: ‘Pause until’ सेक्शन तक स्क्रॉल करें और ड्रॉप-डाउन मेनू का उपयोग करके चुनें कि आप कितने समय के लिए अपडेट को रोकना चाहते हैं।
Step 7: अपने सेलेक्शन की पुष्टि करें।
Group Policy का इस्तेमाल कर इस तरह बंद करें ऑटोमैटिक अपडेट
ध्यान रखें, चूंकि विंडोज 10 होम एडिशन में ग्रुप पॉलिसी नहीं है, इसलिए इस हैक का इस्तेमाल सिर्फ विंडोज 10 प्रो एडिशन के लिए किया जा सकता है। इसका भी जान लें तरीका।
Step 1: अपने विंडोज 10 पीसी पर लोकल ग्रुप पॉलिसी एडिटर खोलें. आप स्टार्ट मेन्यू या टास्कबार सर्च बॉक्स में एडिट ग्रुप पॉलिसी टाइप करके और फिर एंटर दबाकर ऐसा कर सकते हैं।
Step 2: अब, इसे फॉलो करें- कंप्यूटर कॉन्फ़िगरेशन> Administrative टेम्पलेट> Windows Component> विंडोज अपडेट पर जाएं।
Step 3: दाईं ओर, इसके प्रॉपरटीज़ को खोलने के लिए ‘कॉन्फ़िगर ऑटोमैटिक अपडेट‘ विकल्प पर डबल-क्लिक करें।
Step 4: Disable ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 5: अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर ओके ऑप्शन पर क्लिक करके अपने सेलेक्शन की पुष्टि करें।
इसे भी पढ़ें : लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.40% स्टूडेंट्स पास
इसे भी पढ़ें :CBSE 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये बनी टॉपर…
इसे भी पढ़ें :राजधानी के बाद गुमला में पशु तस्करों ने दिखाई हिमाकत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :“फ्लाइट में बम है”… सुनते ही क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें :खुशियों के मारे झूम उठा आदिवासी समाज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दो करोड़ रंगदारी मांगने वाले मोस्ट वांटेड आखिर आ ही गया…
इसे भी पढ़ें :बाप या जल्लाद … देखें






