Kohramlive : घर छोटा हो या बड़ा, जगह बचाने के लिये लोग अक्सर दरवाजों के पीछे कपड़े, बैग, तौलिया या दूसरे सामान टांग देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह छोटी सी आदत घर की सुख-शांति और तरक्की पर असर डाल सकती है। मान्यता है कि दरवाजे के पीछे अनावश्यक सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।
दरवाजे के पीछे क्यों नहीं रखना चाहिये सामान?
वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार और उसके आसपास की जगह को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि यहीं से घर में ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में अगर दरवाजे के पीछे फालतू सामान जमा हो जाये, तो ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। इसका असर मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, आर्थिक रुकावट, काम में बाधा के रूप में देखने को मिल सकता है।
गीले कपड़े और तौलिया बढ़ाते हैं नकारात्मकता
दरवाजे के पीछे गीले कपड़े या तौलिया टांगना वास्तु में अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ सकता है। कुछ लोग इसे राहु दोष से भी जोड़कर देखते हैं। खासतौर पर बाथरूम के दरवाजे के पीछे गीला तौलिया टांगने से बचने की सलाह दी जाती है।
दवाइयों का बैग और पुराने कैलेंडर भी नहीं रखें
वास्तु के अनुसार दरवाजे के पीछे दवाइयां या मेडिकल बैग टांगना भी ठीक नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे घर में बीमारियां बढ़ सकती हैं और धन इलाज में खर्च होने लगता है। वहीं पुराने कैलेंडर रुकी हुई ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं, जो करियर और कारोबार में बाधा पैदा कर सकते हैं।
जूते-चप्पल भी बन सकते हैं अशांति की वजह
दरवाजे के पीछे जूते-चप्पल रखना भी वास्तु में नकारात्मक माना गया है। कहा जाता है कि इससे घर का माहौल प्रभावित होता है और सकारात्मकता कम होने लगती है।
ऐसे दूर करें वास्तु दोष
अगर आप घर में सकारात्मक माहौल बनाये रखना चाहते हैं, तो
- दरवाजे के पीछे की जगह साफ रखें
- अनावश्यक सामान हटायें
- वहां ‘ॐ’ या ‘स्वास्तिक’ का चिन्ह बनायें
मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
छोटी आदतें, बड़ा असर
भले ही विज्ञान इन बातों को मान्यता न देता हो, लेकिन भारतीय परंपराओं में वास्तु का विशेष महत्व माना गया है। कई लोग मानते हैं कि घर की व्यवस्था और साफ-सफाई मन और माहौल दोनों को प्रभावित करती है।
इसे भी पढ़ें : भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…
इसे भी पढ़ें : हाईवे पर कम क्यों पीती है कार पेट्रोल?, इसके पीछे का साइंस… जानें
इसे भी पढ़ें : हथेली पर रखा अंडा टूटा और बाहर आया नन्हा किंग कोबरा… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : अब एक कॉल में दर्ज होगी बिजली की शिकायत…
इसे भी पढ़ें : CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए नई व्यवस्था की लागू… जानें क्या






